Advertisement

शो के बीच में सिंगर Monali Thakur की तबियत हुई खराब, सांस लेने में हुई दिक्कत, अस्पताल में भर्ती

सिंगर Monali Thakur को लेकर परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक लाइव इवेंट में परफॉर्म करते समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Latest News
शो के बीच में सिंगर Monali Thakur की तबियत हुई खराब, सांस लेने में हुई दिक्कत, अस्पताल में भर्ती

Singer Monali Thakur (file photo)

Add DNA as a Preferred Source

सवार लूं और मोह मोह के धागे जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर (Singer Monali Thakur) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 21 जनवरी को कूच बिहार में दिनहाटा महोत्सव में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके बाद उन्हें तुरंत पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती (Singer Monali Thakur hospitalised) कराया गया था. इस खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया है.

खबरों की मानें तो मोनाली ठाकुर महोत्सव में 'तूने मारी एंट्रियां' गाने को परफॉर्म कर रही थीं और तभी उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि वो गाना जारी नहीं रख सकेंगी. सिंगर ने कहा 'मैं आज बहुत अस्वस्थ हूं. आयोजकों को पता है कि शो लगभग रद्द हो चुका था. मेरे लिए वादा करना और उसे पूरा न करना बहुत मुश्किल है.' इसके बाद उन्हें तुरंत पहले दिनहाटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में कूच बिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. वहीं मोनाली या उनकी टीम की तरफ से इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Monali Thakur ने बीच में ही छोड़ा वाराणसी कॉन्सर्ट, मैनेजमेंट की इस हरकत पर हुईं नाराज

कई हिट गाने गा चुकी हैं Monali
2008 की हिट फिल्म रेस का गाना जरा जरा टच मी गाकर वो रातों रात स्टार बन गईं. बॉलीवुड के अलावो कई बंगाली गाने भी गा चुकी हैं. वो ख्वाब देखे झूठे मूठे,मोह मोह के धागे, छम छम छम, सवार लूं और महाराज फिल्म का हां के हां जैस तमाम हिट गाने गा चुकी हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement