Advertisement

दिल्ली से इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द की गईं, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी | DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ

Sidhu Moose Wala Birthday: पूरी की दादी की मुराद, मां ने शुरू से आखिरी सफर तक संवारे बाल, कुछ ऐसी थी केश से जुड़ी कहानी

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप पर पहुंचने के बाद भी Sidhu Moose wala जमीन से जुड़े हुए थे और अपने परिवार को सबकुछ मानते थे.

Sidhu Moose Wala Birthday: पूरी की दादी की मुराद, मां ने शुरू से आखिरी सफर तक संवारे बाल, कुछ ऐसी थी केश से जुड़ी कहानी

Sidhu Moose wala 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) हमारे बीच भले ना हों पर उनके गाने और उनके किस्से हम सबके बीच हमेशा जिंदा रहेंगे. आज अगर सिद्धू जिंदा होते तो अपना 29वां बर्थडे मना रहे होते पर कहते हैं ना होनी को कौन टाल सकता है. सिद्धू मूसेवाला अपने परिवार और अपने फैंस से बेहद प्यार करते थे. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप पर पहुंचने के बाद भी सिद्धू जमीन से जुड़े हुए थे वो अपने परिवार को अपना सबकुछ मानते थे. उनकी मौत के बाद उनके जीवन से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आईं जिन्हें शायद ही कोई जानता हो.

दादी के कहने पर रखे थे केश 

11 जून 1993 को जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी तो मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं. सिद्धू वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं करते थे पर उन्होंने एक बार बताया था कि अपनी दादी के कहने पर उन्होंने केश रखे थे. 

दरअसल सिद्धू के पिता सेना में रह चुके हैं. एक दुर्घटना के कारण उनके पिता को अपने केश कटवाने पड़े थे. उस हादसे में बलकौर सिंह के कान के पर्दे भी फट गए. तभी से वो सही तरह से सुन नहीं पाते. सिद्धू के पिता के केश कटने पर उनकी दादी को बहुत ज्यादा अफसोस था.दादी ने सिद्धू मूसेवाला से कहा कि वो केश कभी न कटवाएं. सिद्धू ने जीते जी अपनी दादी की इच्छा का मान रखा और कभी केश नहीं कटवाए. सिद्धू की मां चरण कौर ने भी उनसे वादा लिया था कि वो कभी केश पर कैंची नहीं चलाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, 29 मई को बताया 'काला दिन'

सिद्धू की मां संवारती थी उनके बाल 

मार्च 2021 में सिद्धू मूसेवाला एक्ट्रेस सोनम बाजवा के शो दिल दियां गल्ला में नजर आए थे. शो के दौरान सिद्धू ने अपने परिवार के साथ बॉन्डिंग पर खुलकर बात की थी जिसकी क्लिप काफी वायरल भी हो रही है. सिद्धू ने बताया था कि जब भी वो शो के लिए बाहर जाते हैं तो उनकी मां ही उनके बाल बनाया करती थीं. मूसेवाला की मां उनसे हमेशा कहती थीं कि वो एक सिख हैं, उन्हें हमेशा अपने बालों का ख्याल रखना चाहिए. अंतिम यात्रा से पहले भी मां ने अपने बेटे के बाल बनाए थे. 

मां की सीख को मानते हुए सिद्धू मूसेवाला अपने फैंस को भी हमेशा केश का महत्व बताते थे. उनकी पगड़ी ट्रेंड भी बन गई थी. सिद्धू के फैंस उनके इस स्टाइल को काफी फॉलो करते थे. 

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala के अंतिम संस्कार में पिता ने उतार दी पगड़ी, भावनाओं का उमड़ा ज्वार, देखें PHOTOS

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement