Advertisement

Sidharth Malhotra और Kiara Advani 'शेरशाह' के बाद एक बार फिर करेंगे इस फिल्म में रोमांस?

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स (Dharma Productions) के बैनर तले बनी फिल्म शेरशाह (Shershah) में फैंस ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की जोड़ी को खूब पसंद किया था. अब ऐसा बताया जा रहा है कि ये कपल एक बार फिल्म एक फिल्म में रोमांस कर सकते हैं.

Sidharth Malhotra और Kiara Advani 'शेरशाह' के बाद एक बार फिर करेंगे इस फिल्म में रोमांस?

Sidharth Malhotra Kiara Advani : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sidharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड 'कपल' सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने शेरशाह (Shershah) में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों को प्रभावित किया था. तभी से उनके फैंस उन्हें अक्सर ऑन-स्क्रीन देखना पसंद करते हैं. अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है, ऐसा लगता है कि फैंस सिद्धार्थ और कियारा को जल्द ही एक और फिल्म रोमांस करते हुए देख पाएंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को एक रोमांटिक ड्रामा के लिए अप्रोच किया गया है और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है. हालांकि, उन्होंने अभी तक उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया है.

पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी से एक रोमांटिक फिल्म के लिए बातचीत चल रही हैं, जहां उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया है. हालांकि सिद्धार्थ और कियारा दोनों को स्क्रिप्ट पसंद आई, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर साइन नहीं किए हैं."

ये भी पढ़ें - Kiara Advani बनेंगी 'बेस्ट वाइफ', फैंस बोले- Sidharth Malhotra सुन रहे हो ना!

पहले ऐसी खबरें थीं कि एक साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद, सिद्धार्थ-कियारा ब्रेकअप आपसी रजामंदी से अलग हो रहे हैं. हालांकि, इन अफवाहों को तब खारिज कर दिया गया जब दोनों को करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर, हाल ही में एक स्टाइल नाइट अवार्ड में और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज जुगजुग जियो स्क्रीनिंग में देखा गया.

ये भी पढ़ें - Kiara Advani का ये फोटोशूट आपको कर देगा दीवाना, सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं फोटो

वर्क फ्रंट पर बात करें तो सिद्धार्थ अगली बार रोहित शेट्टी की पहली सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दिखाई देंगे. वह मिशन मजनू और योद्धा जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे. दूसरी तरफ, कियारा शशांक खेतान की गोविंदा मेरा नाम में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. अभिनेत्री शंकर के निर्देशन में बनी RC15 में राम चरण के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement