Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shilpa Shetty और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस, क्या है 60 करोड़ का फ्रॉड केस, जिसमें फंसा ये बॉलीवुड कपल!

Shilpa Shetty-Raj Kundra News: इसी साल अगस्त में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था.

Latest News
Shilpa Shetty और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस, क्या है 60 करोड़ का फ्रॉड केस, जिसमें फंसा ये बॉलीवुड कपल!

shilpa shetty and raj kundra

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस भेजा है. कपल पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. इस मामले में दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि, शिल्पा पहले ही इस मामले को बेबुनियाद बता चुकी हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इसी साल अगस्त में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. यह शिकायत जुहू के कारोबारी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी. दीपक कोठारी लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं.

कोठारी ने बताया कि साल 2015 में राजेश आर्य नाम के एक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से कराई थी. जो उस समय 'बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के प्रमुख शेयरधारक थे. कोठारी का आरोप है कि उन्होंने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर उनसे 75 करोड़ का लोन लिया था. इसके लिए 12% मासिक का ब्याज और मूलधन लौटने की बात हुई थी.

28 करोड़ रुपये कंपनी के नाम
EOW को दी शिकायत में कोठारी ने बताया कि अप्रैल 2015 में 31 करोड़ रुपये और सितंबर 2015 में 28 करोड़ रुपये कंपनी के नाम पर दिए गए. लेकिन पैसा मिलने के बाद वह इसे कंपनी में निवेश के रूप में लेने की बात कहने लगे. इस बीच 2016 में शिल्पा शेट्टी ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया.

यह भी पढ़ें- 'एक भी वोट नहीं काट पाएंगे...', ओपी राजभर और संजय निषाद पर अखिलेश यादव का हमला

कोठारी को बाद में पता चला कि साल 2017 में कंपनी के खिलाफ एक समझौते की चूक के कारण दिवालियापन की कार्यवाही शुरू हो गई. उन्होंने दावा किया कि उनके निवेश का पैसा बिजनेस में इस्तेमाल न होकर शिल्पा-राज कुंद्रा ने अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल किया और कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया.

कोठारी की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि धोखाधड़ी के समय के बीच दोनों कहां-कहां गए और पैसों का लेनदेन कहां-कहां हुआ.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement