Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

37 की उम्र में ये कुंवारी एक्ट्रेस बन गई मां! गोद में दिखी प्यारी सी बच्ची, अपनी प्रेग्नेंसी पर कर चुकी हैं बड़ा खुलासा

Sherlyn Chopra ने हाल ही में एक बेबी गर्ल के साथ फोटो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है. लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने इस बच्ची को गोद लिया है.

Latest News
37 की उम्र में ये कुंवारी एक्ट्रेस बन गई मां! गोद में दिखी प्यारी सी बच्ची, अपनी प्रेग्नेंसी पर कर चुकी हैं बड़ा खुलासा

Sherlyn Chopra 

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो चर्चा में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. कभी अपनी बोल्डनेस के लिए तो कभी अपने बयानों को लेकर शर्लिन सुर्खियों में रहती हैं. बीते दिनों उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में खुद बताया था. उन्होंने कहा था कि इसकी वजह से वो कभी मां नहीं बन सकती हैं. इसी बीच अब उनका एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें वो एक बेबी गर्ल के साथ फोटो में नजर आ रही हैं. 

शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें कुछ फोटोज हैं. इसमें वो गोद में एक बच्ची को लिए नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में शर्लिन ने लिखा 'एक ऐसा आशीर्वाद जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता.' उनके इस पोस्ट पर तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'आपका बेबी कितना प्यारा है', एक और ने लिखा 'आप मां कब बन गईं?'. फिलहाल शर्लिन ने को इसपर कुछ नहीं कहा है पर उनकी पुराने इंटरव्यू से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उन्होंने बच्ची को एडॉप्ट कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: 37 की उम्र में कुंवारी है ये हसीना, हुई ऐसी जानलेवा बीमारी कि अब कभी नहीं बन सकती मां

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा ने खुद बताया था कि उन्हें सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (SLE) नाम की बीमारी है. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस बीमारी की वजह से मां नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती. क्योंकि वो बच्चे और मां दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: इस गलती ने बर्बाद किया Sherlyn Chopra का फिल्मी करियर, विवादों से बनी पहचान

4-5 बच्चे चाहती हैं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि वो मां बनना चाहती हैं और कम से कम तीन या चार बच्चे चाहती हैं. हालांकि बीमारी के कारण वो नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती पर वो गोद लेने पर विचार कर रही हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement