Advertisement

Shehnaaz Gill ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज पर फिदा हुए फैंस, Sidharth Shukla को याद कर हुए इमोशनल 

Shehnaaz Gill सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं. इसी बीच शहनाज ने एक गाना गाकर वीडियो पोस्ट किया है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई हैं.

Latest News
Shehnaaz Gill ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज पर फिदा हुए फैंस, Sidharth Shukla को याद कर हुए इमोशनल 

Shehnaaz Gill शहनाज गिल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए खूबसूरत वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक रोमांटिक सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनके इस गाने को और उनकी आवाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यही नहीं फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल भी हो गए हैं. 

शहनाज गिल एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं. ये बात उनके एक नए वीडियो से पता चल रही है. शहनाज गिल ने हाल ही में एक सिंगिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नेहा कक्कड़ का गाना 'तारों के शहर में' सॉन्ग को अपनी प्यारी सी आवाज में गाती नजर आ रही हैं. इस गाने को सुन फैंस काफी इमोशनल हो गए. साथ ही फैंस जमकर शहनाज की तारीफ कर रहे हैं. शहनाज के एक्सप्रेशंस और उनकी आवाज सुनकर फैन्स उनके दीवाने हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने कीचड़ में लेटकर किया ऐसा काम, Photos देखकर हैरान रह गए फैंस

इससे पहले भी शहनाज ने अपनी आवाज में एक सॉन्ग गाकर पोस्ट किया था. उन्होंने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' का फेमस सॉन्ग 'कैसे हुआ' गाया था. इस सुन कई फैन्स शहनाज की जमकर तारीफ कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: Shahnaaz Gill की जिंदगी में वापस लौटा प्यार? Sidharth Shukla के बाद इस एक्टर को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस? जानिए सच्चाई

पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहीं. ऐसी खबरें आई थीं कि शहनाज गिल रिलेशनशिप में हैं पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस ने इन खबरों का खंडन किया था और मीडिया पर भड़की भी थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement