Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sidharth Shukla को यादों से अलग नहीं कर पा रही हैं Shehnaaz Gill, ऑटोग्राफ देते वक्त किया ये काम

Shehnaaz Gill: कभी बिग बॉस के शो में एक साथ नजर आ चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहजान गिल (Shehnaaz Gill) फैंस के दिलों में सिडनाज के लिए हमेशा के लिए कैद हो जाएंगे, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा था. आज सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज उन्हें खुद से अलग नहीं कर पा रही हैं.

Sidharth Shukla को यादों से अलग नहीं कर पा रही हैं Shehnaaz Gill, ऑटोग्राफ देते वक्त किया ये काम

Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Shehnaaz Gill: रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) में नजर आ चुके शहनाज गिल (Shenaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. इस कपल को फैंस ने 'सिडनाज' (Sidnaaz) नाम दिया है. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और चुलबुली शहनाज के फैंस देखकर काफी खुश होते थे. आज भले ही सिद्धार्थ शुक्ला नहीं हैं लेकिन शहनाज उन्हें अपने से जुदा नहीं कर पाई हैं. एक वीडियो इन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऑटोग्राफ देते वक्त शहनाज अपने नाम के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिखती नजर आ रही हैं. 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज ऑटोग्राफ देते वक्त सिडनाज लिखती नजर आ रही हैं.

शहनाज गिल की हालिया लुक्स बात करें तो बिग बॉस की कंटेस्टेंट दुल्हन के गेटअप में कहर ढा रही हैं. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं. वहीं उनके इस लुक के साथ सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) का एक गाना भी काफी ट्रेंड कर रहा है.

लाल सुर्ख जोड़ा, चेहरे पर लाली कुछ ऐसी नजर आईं शहनाज अपने लेटेस्ट वीडियो में. ये वीडियो एक फैशन शो के दौरान का है जब शहनाज को पहली बार रैंप पर देखा गया. यही नहीं उन्होंने दुल्हन का जोड़ा पहनकर महफिल में चार चांद लगा दिए. इस दौरान खास बात ये रही कि रैंप वॉक के समय बैकग्राउंड में सिद्धू मूसे वाला का गाना सोहने लगदे बज रहा था जिसने माहौल को और खास बना दिया. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने Shehnaaz Gill को लगाया गले, यह वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement