Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sidharth Shukla को लेकर काफी पोजेसिव थीं Shehnaaz Gill, एक्टर की मौत के 3 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Shehnaaz Gill ने काफी समय बाद Sidharth Shukla को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो उनके लिए बहुत पोजेसिव थीं.

Latest News
Sidharth Shukla को लेकर काफी पोजेसिव थीं Shehnaaz Gill, एक्टर की मौत के 3 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla.png

Add DNA as a Preferred Source

रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) में नजर आ चुके शहनाज गिल (Shenaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. इस कपल को लोगों ने 'सिडनाज' (Sidnaaz) नाम दिया है. आज भले ही सिद्धार्थ शुक्ला नहीं हैं लेकिन शहनाज उन्हें अपने से जुदा नहीं कर पाई हैं. हालांकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से रिश्ते के बारे में बात नहीं की, लेकिन दोनों का प्यार जग जाहिर है. हाल ही में शहनाज ने कहा कि वो सिद्धार्थ के लिए बहुत पॉजेसिव थीं.

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर फराह खान के साथ बातचीत में, शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वो उनके लिए बहुत पोजेसिव थीं. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें दिखावे की परवाह नहीं है. शहनाज ने कहा 'मैं पोजेसिव थी क्योंकि भाई वो हैंडसम भी तो था. बेशक, तुम असुरक्षित और पोजेसिव होगे कि उसको कोई टच न करे.'

ऐसा पार्टनर चाहती हैं Shehnaaz 
शहनाज ने इस बातचीत में अपने आदर्श पार्टनर के बारे में बात की और कहा कि वो बहुत वफादार हो. एक्ट्रेस ने कहा 'मैं एक समान साथी चाहती हूं, आर्थिक और पेशेवर दोनों तरह से. अगर उसका दर्जा मुझसे काफी ऊंचा होता तो मैं संघर्ष करती. मैं ऐसी शख्स हूं जो बाहर जाते समय खर्चों को बराबर बांटने में विश्वास करती है. मैं एक अल्फा फीमेल हूं. मुझे ये पसंद नहीं है जब कोई पुरुष मेरे लिए पैसे खर्च करता है. मुझे गिफ्ट और लाड़-प्यार पसंद है, लेकिन मैं गिफ्ट देने में भी विश्वास करती हूं.'


ये भी पढ़ें: Sidharth Shukla की इन आदतों को भी आज भी मिस करती है Shehnaaz Gill, बताया स्वीट मेमोरी


बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात बिग बॉस के सीजन 13 के दौरान हुई थी. शो के अंदर दोनों की दोस्ती को खूब पसंद किया गया और फैंस ने इस खूबसूरत जोड़ी को सिडनाज नाम से से बुलाना शुरू कर दिया था. खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.


ये भी पढ़ें: Bigg Boss के कारण इन 7 एक्टर्स को मिली पॉपुलैरिटी 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement