Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shefali Jariwala को आखिरी विदाई देते वक्त बुरी तरह से टूट गए पति पराग त्यागी, ये वीडियो हर किसी को रुला देगा

Shefali Jariwala का परिवार और दोस्तों का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया. कूपर अस्पताल में शेफाली का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया था.

Latest News
Shefali Jariwala को आखिरी विदाई देते वक्त बुरी तरह से टूट गए पति पराग त्यागी, ये वीडियो हर किसी को रुला देगा

Shefali Jariwala funeral (pc: PTI)

Add DNA as a Preferred Source

शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने शुक्रवार देर रात मुंबई में आखिरी सांस ली थी. कहा जा रहा है कि फेमस डांसर और एक्ट्रेस का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ. उन्हें मुंबई के अंधेरी में बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कूपर अस्पताल में शेफाली का पोस्टमार्टम हुआ जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया. यहां पूरे परिवार और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तब सभी की आंखें नम थीं. उनके पति पराग त्यागी उन्हें अंतिम यात्रा पर ले जाते हुए दिखे. वहीं उनकी मां और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. शेफाली के दोस्तों और टीवी के कई सेलेब्स भी अंतिम सफर में शामिल हुए. इस दौरान सभी की आंखें नम थीं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें पराग शेफाली को आखिरी बार निहारते हुए नजर आए. उन्होंने एक्ट्रेस को चूमा और प्यार से उन्हें देखते रहे. जिसने भी ये देखा उसकी आंखें भर आईं. 

ये भी पढ़ें: अपने पीछे इतने करोड़ की जायदाद छोड़ गईं Shefali Jariwala, कैसे करती थीं इतनी कमाई?

शेफाली जरीवाला के शव का पोस्टमार्टम किया गया. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया था. शव को पहले उनके आवास पर लाया गया और फिर अंतिम संस्कार किया गया. एक्ट्रेस मौत की सही वजह फिलहाल साफ नहीं है. डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया है, ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही उनकी मौत की सही वजह सामने आ जाएगी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

ये भी पढ़ें: लव, घरेलू हिंसा, तलाक: क्यों ट्रेंड हो रहे हैं Shefali Jariwala के पहले पति Harmeet Singh? जानें कितनी है नेट वर्थ?

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement