Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

मुश्किलों में फंसी शाहरुख खान की 'पठान,' बेशर्म रंग पर अयोध्या के संत का बयान- जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो

बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण ने नारंगी कलर की बिकिनी पहनी है. इस आउटफिट पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है.

मुश्किलों में फंसी शाहरुख खान की 'पठान,' बेशर्म रंग पर अयोध्या के संत का बयान- जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो

राजू दास का पठान फिल्म पर फूटा गुस्सा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का नया गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गया है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की बिकनी के रंग पर कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है. अयोध्या के महंत राजू दास ने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि बॉलीवुड का एक वर्ग लंबे समय से सनातन धर्म का मजाक उड़ा रहा है.

यूट्यूब पर बेशर्म रंग लगातार नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. दीपिका के भगवा बिकनी पहनने पर हंगामा मच गया है. मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर फिल्म से कुछ सीन नहीं हटाए गए तो सरकार इस फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने देगी.

Deepika Bikini Controversy: पठान के 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की गोल्डन बिकनी की कीमत जानते हैं, रेट सुनकर कलर कंट्रोवर्सी भूल जाएंगे

अब अयोध्या के महंत राजू दास ने लोगों से अपील की है कि इस फिल्म का बहिष्कार किया जाए. उन्होंने शाहरुख खान पर सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे एक वीडियो में राजू दास कह रहे हैं कि 'बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने के तरीके ढूंढ रहे हैं.' राजू दास ने यह भी कहा है कि जहां ये फिल्म लगे उस थिएटर को ही फूंक दो.

दीपिका की भगवा बिकनी पर फूटा राजू दास का गुस्सा

महंत राजू दास ने कहा कि फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकनी पहनी है, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है. उन्हों कहा कि 100 फीसदी भारतीय आबादी को लगता है कि शाहरुख खान लगातार एक बार नहीं, बल्कि कई बार सनातन धर्म की संस्कृति का मजाक उड़ाने में शामिल रहे हैं.

Besharm Rang: दीपिका-शाहरुख को किसने पहनाए ऐसे हॉट कपड़े, चारों तरफ है चर्चा

जिस थिएटर में लगे ये फिल्म उसे फूंक दो

राजू दास ने लोगों से ऐसी फिल्मों का बहिष्कार करने की अपील की है. उन्होंने कहा है  जिन थीएटरों में ये फिल्में लगें उन्हें जला दो. अगर आप उन्हें झटका नहीं दोगे तो वे ऐसा करते रहेंगे. जब तक आप दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार नहीं करते, तब तक आप उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकते.

फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. यह फिल्म यशराज बैनर के तहत बनी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement