Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Seema Haider Sachin Meena की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, 'हीरोइन' ने पैर छूकर की बात पक्की

Seema Haider Sachin Meena की लव स्टोरी पर फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं.

Latest News
Seema Haider Sachin Meena की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, 'हीरोइन' ने पैर छूकर की बात पक्की

Film On Seema Haider, Sachin Meena Love Story: सचिन मीणा और सीमा हैदर पर बनेगी फिल्म

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान में अपना परिवार छोड़कर पबजी पर मिले प्यार के साथ रहने आईं सीमा हैदर (Seema Haider) बीते काफी दिनों से जबरदस्त खबरों में बनी हुई हैं. वो भारत आकर सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रिश्ता निभा रही हैं. दोनों की कहानी पर कई तरह के सवाल उठ चुके हैं और इस पर जमकर मीम्स भी बनाए गए लेकिन अब सचिन-मीणा की लव स्टोरी (Film On Seema Haider Sachin Meena Love Story) पर फिल्म बनने जा रही है. बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि फिल्म की कास्टिंग और टाइटल जैसी तमाम डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं.

प्यार के लिए सबकुछ छोड़कर भारत आकर बस गई सीमा हैदर को पहले भी एक फिल्म ऑफर हो चुकी है. वहीं, अब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस ने भी सीमा को फिल्म का ऑफर दिया है. ये फिल्म सीमा और सचिन की कहानी को पर्दे पर दिखाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने खुद सीमा को ऑफर दिया है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में हीरोइन सीमा ही होंगी.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सीमा हैदर की चमकी किस्मत, बॉलीवुड के इस प्रोड्यूसर ने फिल्म में हीरोइन बनने का दिया ऑफर

फिल्म की बात पक्की हो गई है और प्रोडक्शन हाउस की टीम ने ग्रेटर नोएडा जाकर मुलाकात की है. सीमा ने लीड रोल के लिए ऑडीशन दे दिया है और बात फाइनल होने के बाद अब सीमा ने टीम के सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस फिल्म का टाइटल होगा 'कराची टू नोएडा' और इसका थीम सॉन्ग अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary ने सीमा हैदर के पति सचिन का उड़ाया मजाक, बोलीं 'वो झींगुर सा लड़का'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement