Advertisement

Satyaprem Ki Katha की एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग, Kartik-Kiara की फिल्म के बिके रिकॉर्डतोड़ टिकट

Satyaprem Ki Katha जल्द ही रिलीज होने वाली है. एक बार फिर स्क्रीन पर Kartik Aaryan और Kiara Advani की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं.

Latest News
Satyaprem Ki Katha की एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग, Kartik-Kiara की फिल्म के बिके रिकॉर्डतोड़ टिकट

Satyaprem Ki Katha Teaser

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने काफी ट्रेंड कर रहे हैं. भूल भूलैया 2 के बाद कार्तिक और कियारा की जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग (Satyaprem Ki Katha advance booking) भी शुरू हो गई है. इसका को आंकड़ा सामने आया उससे कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म पहले दिन बंपर कमाई कर सकती है. 

सत्यप्रेम की कथा ने रिलीज से 2 दिन पहले यानी 27 जून शाम तक लगभग 20,000 टिकट बेचे हैं. एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है. फिलहाल फिल्म लगभग 8 करोड़ रुपये का शुरुआती कलेक्शन करती दिख रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म को बकरी ईद की छुट्टियों का भी फायदा मिल सकता है.

बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ये फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन्स के बैनर तले बनी है और इसे समीर विदवान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव और गजराज राव भी अहम रोल में हैं.

फिलहाल लोगों का कहना है कि भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री फिर से जादू क्रिएट कर सकती है. शहजादा के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. 

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha: वर्जिन Kartik Aaryan की शादी में है बड़ा झोल, Kiara Advani के इस डायलॉग ने खोला राज

CBFC के फिल्म ने किया इंप्रेस

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी-स्टारर सत्यप्रेम की कथा को हाल ही में सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने देखी थी. कहा जा रहा है कि फिल्म सीबीएफसी के मेंबर्स को इंप्रेस करने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha की एक्ट्रेस Kiara Advani के लिए Kartik Aaryan ने भरी महफिल में किया कुछ ऐसा, जीता लोगों का दिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement