Advertisement

रिलीज होते ही पाकिस्तान में हाउजफुल हुई Sardaar Ji 3, 11 साल पहले रिलीज हुई भारत की इस फिल्म को पछाड़ा

Sardaar Ji 3 की फिल्म Diljit Dosanjh कल यानी शुक्रवार 27 जून को रिलीज हुई. ये भारत में ना रिलीज होकर दुनियाभर में हो गई है. वहीं पाकिस्तान में इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Latest News
रिलीज होते ही पाकिस्तान में हाउजफुल हुई Sardaar Ji 3, 11 साल पहले रिलीज हुई भारत की इस फिल्म को पछाड़ा

Sardaar Ji 3 Diljit Dosanjh

Add DNA as a Preferred Source

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) भारत में रिलीज नहीं हुई है. ये मूवी दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है इसमें पाकिस्तान भी शामिल है. भारत में फिल्म इसलिए नहीं रिलीज हुई क्योंकि इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को शामिल किया गया था. इसपर काफी विवाद भी हुआ. ऐसे में इसे घरेलू बाजार के बाहर ही रिलीज किया गया. वहीं खबरें आई हैं कि फिल्म ने पहले दिन पाकिस्तान में खूब कमाई की है.

सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल मच गया था. फिल्म के मेकर्स से लेकर दिलजीत दोसांझ तो खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लोगों ने हानिया आमिर की कास्टिंग पर आपत्ति जताई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि बीते महीने पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 पर्यटकों की जान ले ली थी इस कारण वहां के सितारों को भारत में बैन कर दिया गया था. अब सरदार जी 3 में हानिया के होने से भारत में इसकी रिलीज को कैंसिल कर दिया गया. 

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में, फिल्म ने शुक्रवार यानी रिलीज के पहले दिन PKR 3.50 करोड़ (USD 125K) की कमाई कर ली है. इसने 2016 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सुल्तान को पछाड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh और पाकिस्तानी आर्टिस्ट को सपोर्ट करना इस पंजाबी एक्टर के लिए पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

वहीं बीते दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बॉर्डर 2 में दिलजीत की कास्टिंग पर निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने मेकर्स से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और राष्ट्रीय भावना को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. फिर ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि दिलजीत को इस प्रोजेक्ट से हटा दिया जाएगा. हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Sardaar ji 3 विवाद के बीच Neeru Bajwa ने किया Hania Aamir को अनफॉलो, डिलीट किए Diljit Dosanjh संग पोस्ट

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement