एंटरटेनमेंट
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज भी अपने दमदार डांस और जबरदस्त अदाओं से दर्शकों के दिलों पर छाई रहती हैं. उनके स्टेज परफॉर्मेंस के कई पुराने और नए वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.
हरियाणवी डांसर और परफॉर्मर सपना चौधरी का नाम आते ही ज़हन में जोरदार डांस और ताबड़तोड़ एनर्जी आ जाती है. उन्होंने अपने डांस स्टाइल और एक्सप्रेशन्स से ना केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में जबरदस्त पहचान बनाई है. सपना के कई स्टेज परफॉर्मेंस और डांस वीडियोज़ आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं.
हाल ही में सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है. वीडियो में वह हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो करीब 5 साल पुराना है, लेकिन आज भी लोग इसे उतने ही चाव से देख रहे हैं.
इस वायरल क्लिप में सपना और पेप्सी स्टेज पर मस्तीभरे अंदाज़ में गा रहे हैं. अचानक सपना, पेप्सी के बाल पकड़कर उन्हें स्टेज के सामने खींच लाती हैं और फिर घुटने से हल्के अंदाज़ में मारती हैं. उसके बाद मज़ाकिया लहज़े में कहती हैं, "पहले गाना गा लो" दर्शकों को यह मज़ाक इतना पसंद आया कि ठहाकों की गूंज सुनाई दी.
वीडियो देखकर साफ है कि यह पूरी घटना मजाक-मस्ती का हिस्सा थी. सपना और पेप्सी की यह नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है. कुछ दर्शक जहां सपना की ट्यूनिंग को सराह रहे हैं, वहीं कई लोग पेप्सी की सादगी और रिएक्शन के भी फैन हो गए हैं.
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए हैं. यह दिखाता है कि सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है. शादी और मां बनने के बाद भी उनके प्रति लोगों का प्यार और उत्साह कम नहीं हुआ है.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.