Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sapna Choudhary Accused Dowry Fraud: सपना के खिलाफ भाभी ने दर्ज कराया केस, मांगी थी ये महंगी चीज

Dowry Fraud Case Against Sapna Choudhary: सपना पर भाभी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप. मांगी थी महंगी चीजें.

Latest News
Sapna Choudhary Accused Dowry Fraud: सपना के खिलाफ भाभी ने दर्ज कराया केस, मांगी थी ये महंगी चीज

Dowry Fraud Case Against Sapna Choudhary: सपना चौधरी पर दहेज प्रताणना का आरोप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Dowry Fraud Case Against Sapna Choudhary Family: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पर हाल ही में चौंकाने वाले आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लग रहे हैं. सपना की भाभी ने उन पर मारपीट और महंगे सामान की डिमांड करने के मामले में केस दर्ज करवाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना की भाभी ने उनके अलावा पति और सास के खिलाफ भी शिकायत की है. आरोप है कि ये तीनों मिलकर दहेज के लिए शिकायतकर्ता को पीटते थे. यही नहीं दहेज के तौर पर शिकायतकर्ता से एक महंगी गाड़ी की डिमांड की गई थी.

मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक फरीदाबाद के पलवल महिला थाने में सपना चौधरी की भाभी ने केस दर्ज करवाया है. आरोप है कि सपना के परिवार ने दहेज में क्रेटा गाड़ी की डिमांड की थी और ये डिमांड पूरी ना होने पर प्रताड़ना को अंजाम दिया गया. शिकायत के बाद सपना के परिवार के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्द कर लिया गया है. हालांकि, इस मामले में हरियाणवी डांसर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary ने पहले ठुमके में ही हिला दिया बिहार, दिल थामकर देखें पवन सिंह के साथ ये वीडियो

बता दें कि इससे पहले भी कुछ दिनों पहले ही सपना चौधरी एक और कानूनी पचड़े में फंस चुकी हैं. सपना चौधरी के शो की टिकटें बिक जाने के बाद हरियाणवी डांसर इस शो में नहीं पहुंची थीं. इसकी वजह से लोगों ने गुस्से में खूब हंगामा किया था. सपना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी और इसके बाद उन्हें पुलिस ने कस्टडी में भी लिया था. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया गया था. वहीं, अब जब सपना एक बार फिर से कानूनी मुश्किल में फंसी हैं तो उनके फैंस परेशान हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary Oops moment: स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा सपना चौधरी का बैलेंस, भरी महफिल में इस तरह संभाला मामला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement