Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sana Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sana Khan Mother Death: सना खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'मां काफी दुख सहकर अल्लाह के पास चली गईं.'

Latest News
Sana Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sana Khan

Add DNA as a Preferred Source

फिल्मी दुनिया छोड़कर इस्लामी रास्ते पर चल रहीं सना खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूर्व एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार थीं. सना खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मेरी मां काफी दुख सहकर अल्लाह के पास चली गई हैं.'

शोबिज छोड़ चुकी सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री से भले ही उन्होंने किनारा कर लिया हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अभी भी फैंस से जुड़ी रहती हैं. मां के निधन की खबर भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही दी है.

सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
सना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिउन' लिखा. जिसका मतलब होता है- हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटने वाले हैं. उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी मां खराब सेहत से जूझने के बाद अल्लाह के पास लौट गई हैं. उनके नमाज-ए-जनाजा की नमाज़ ओशीवारा के कब्रिस्तान में रात 9:45 बजे होगी. मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार रहेंगी.'

बता दें कि सना खान ने आखिरी फिल्म 'वजह तुम हो' में काम किया था, जो 2016 में रिलीज हुई थी. इसके बाद 2020 में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था और इस्लामी रास्ते पर चल पड़ी थीं. एक्ट्रेस ने मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी, जो गुजरात के एक हीरा व्यापारी हैं. सना, सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में भी नजर आई थीं.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement