Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Samantha Ruth Prabhu कर रहीं दूसरी शादी की तैयारी, इस शख्स के कहने पर लिया बड़ा फैसला!

Samantha Ruth Prabhu Second Marriage: माना जा रहा है कि अपने गुरुजी के कहने पर सामंथा दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई हैं.

Samantha Ruth Prabhu कर रहीं दूसरी शादी की तैयारी, इस शख्स के कहने पर लिया बड़ा फैसला!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ फिल्म स्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) आए दिन किसी न किसी कारण के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों खबरें थी एकट्रेस किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और इसके  इलाज के लिए इस वक्त विदेश में हैं. हालांकि, बाद में उनकी टीम ने इन खबरों का खंडन कर दिया. बावजूद इसके अदाकारा ने अभी तक ना तो सोशल मीडिया पर वापसी की है और ना ही पब्लिकली उन्हें कहीं स्पॉट किया गया है. इन सब के बीच अब एकट्रेस अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. 

दूसरी शादी के लिए तैयार हुईं सामंथा!
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई हैं. इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि तलाक के बाद से ही अदाकारा डिप्रेशन में हैं. सिने जोश में छपी एक खबर के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु को इस तरह परेशानी में देख उनके गुरू, सदगुरू जगदीश वासुदेव ने उन्हें अतीत को भुलाकर आगे बढ़ जाने की सलाह दी है और उन्हें दूसरी शादी करने के लिए कहा है. इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि अपने गुरुजी के कहने पर सामंथा इसके लिए तैयार भी हो गई हैं. गुरू के कहने पर एक्ट्रेन इस बारे में सोच रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: 7 महिलाओं ने लगाए थे 'गंदी हरकत' के आरोप, अब शो में हो सकती है एंट्री!

इसके अलावा सामंथा के इस फैसले में पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) भी एक्ट्रेस का साथ दे रहे हैं.  जोसेफ प्रभु ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर सामंथा और चैतन्य की शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'बहुत पहले एक कहानी थी, जो अब नहीं है तो चलिए अब एक नई कहानी की शुरूआत करते है.' हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया. इसके बाद से भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही सामंथा के फैंस को एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- Anjali Arora के एक और वीडियो ने मचाया तहलका, किलिंग अंदाज देख उड़े फैंस के होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement