Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Pushpa 2 में नजर नहीं आएंगी Samantha, फीस नहीं इस वजह से ठुकराई फिल्म

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 को लेकर इन दिनों काफी बज है. खबर है कि Samantha को फिर से आइटम सॉन्ग ऑफर किया गया जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया.

Latest News
Pushpa 2 में नजर नहीं आएंगी Samantha, फीस नहीं इस वजह से ठुकराई फिल्म

Samantha Ruth Prabhu सामंथा रुथ प्रभु

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म शकुंतलम (Shaakuntalam) को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनकी ये तेलुगू फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. पहले पार्ट के हिट सॉन्ग ऊ अंतवा (Oo Antava) में नजर चुकीं सामंथा को फिल्म में फिर से देखने के लिए फैंस बेताब हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस इस फिल्म के पार्ट 2 में नजर नहीं आएंगी. कहा जा रहा था कि वो इस बार फिल्म में कोई अहम रोल भी निभा सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिर से फिल्म में सामंथा को शामिल करने कि लिए उन्हें अप्रोच किया था. खबर है कि एक्ट्रेस ने फिल्म में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया है. कहा जा रहा है कि वो अपने करियर के इस पीक पर आइटम सॉन्ग नहीं करना चाहती हैं. हालांकि अब सामंथा के मना करने के बाद मेकर्स फिल्म के लिए किसी और बड़े चेहरे को खोजने की तलाश में लग गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Allu Arjun की लाडली Arha जल्द बड़े पर्दे पर आएंगी नजर, Samantha की इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

कहा जाता है कि फिल्म के पहले पार्ट में आइटम सॉन्ग के लिए खुद इसके लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने उन्हें मनाया था. 3 मिनट के इस गाने के लिए तब एक्ट्रेस ने 5 करोड़ की फीस चार्ज की थी. एक्ट्रेस भी इस गाने से मिली कामयाबी से काफी खुश थीं.  

ये भी पढ़ें: Samantha और Naga तलाक के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए आएंगे एक साथ! फैंस ने यूं किया रिएक्ट

बता दें कि साल 2021 में आई फिल्म पु्ष्पा में अल्लू अर्जुन और सामंथा का ऊ अंतावा गाना काफी हिट साबित हुआ था. इस गाने के तेलुगू से लेकर हिंदी वर्जन को लोगों ने काफी पसंद किया था. ये गाना आज भी यूट्यूब पर हिट है. इस गाने के बाद सामंथा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था और ऐसे में लोग उन्हें फिल्म के दूसरे पार्ट में देखने के लिए काफी बेताब थे. अब ऐसे में इस फिल्म में उनके ना होने से फैंस काफी निराश हो गए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement