एंटरटेनमेंट
Salman Khan के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शख्स जबरदस्ती घुस आया जिसकी वजह से हड़कंप मच गया. सिक्योरिटी ने उस पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जानें क्या है पूरा मामला.
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Galaxy Apartment) का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. पिछले साल उनके घर के बाहर फायरिंग वाला कांड हुआ था जिसके बाद वहां की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. वहीं अब हाल ही में खबर आई है कि एक शख्स अवैध रूप से उनके घर में घुसा आया है. घटना 20 मई की शाम की बताई जा रही है. वो शख्स अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में एक 23 साल का शख्स अवैध रूप से सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया. जितेंद्र कुमार सिंह नाम के इस व्यक्ति ने 20 मई को शाम करीब 7.15 बजे घर में एंट्री किया था. पुलिस के अनुसार, जितेंद्र सबसे पहले सुबह करीब 9:45 बजे बांद्रा में सलमान के घर के आसपास घूमते देखा गया था. एक्टर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने उसे जाने के लिए कहा तो इससे नाराज होकर उस शख्स ने अपना मोबाइल जमीन पर फेंक दिया और उसे तोड़ दिया.
उसी दिन शाम को वो शख्स उसी इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार में बैठकर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया. हालांकि उसे पुलिस ने उसे रोक लिया और इस बार उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस को उस शख्स ने बताया कि वो एक्टर से मिलना चाहता था. अब इस मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire पर बोले Salman Khan, लेकिन हो गए बुरी तरह ट्रोल, दी चुप रहने की सलाह
पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी. इस हमले के बाद से सलमान को कड़ी सुरक्षा दी जा रही है. गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें वाई+ सुरक्षा दी गई थी. मामले में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. एक्टर के अलावा उनके परिवार की भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है.
ये भी पढ़ें: इस बोर्डिंग स्कूल से पढ़े हैं सलमान खान, राजा-महाराजाओं के लिए हुआ था निर्माण, जानें फीस
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.