Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'मैं दर्द में हूं', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali पर हुआ जानलेवा हमला, हुईं जख्मी

Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ने बताया कि उनपर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ जिसमें वो जख्मी हो गई हैं और दर्द से कराह रही हैं. उनपर हमला क्यों हुआ इसको लेकर भी सोमी ने खुलासा किया है.

Latest News
'मैं दर्द में हूं', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali पर हुआ जानलेवा हमला, हुईं जख्मी

Somy Ali 

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. वो कोई ना कोई ऐसा विवादित बयान दे देती हैं जिसको लेकर सोमी चर्चा में आ जाती है. खासकर वो सलमान खान (Salman Khan) को लेकर शॉकिंग खुलासे करती रहती हैं. इसी बीच उन्होंने खुद बताया कि उनपर हमला हुआ है जिसमें वो काफी जख्मी हो गई हैं. खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाली सोमी अली ने कहा कि मानव तस्करी की पीड़िता को बचाने का प्रयास करते समय उनपर हमला हुआ और वो घायल हो गईं. 

द सियासत डेली की खबर की मानें तो सोमी अली ने बताया कि उनपर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था. वो जब मानव तस्करी की पीड़िता को बचा रही थीं तब उनपर अटैक हुआ था. सोमी ने कहा 'मैं पीड़ितों को बचाने में पुलिस के साथ मिलकर काम करती हूं. नो मोर टियर्स चलाने के 17 सालों में ये मेरा नौवां हमला था.' सोमी ने आगे बताया कि पीड़िता को बचाने की कोशिश करने के दौरान तस्करों ने उनका हाथ मरोड़ दिया था. इससे उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया.

एक्ट्रेस ने कहा 'जब मैं पीड़िता को बचाने के लिए अपनी कार ने निकली तो अचानक तस्कर आ गए, उनमें से एक ने मेरा बायां हाथ पकड़ लिया और उसे इस तरह से मोड़ दिया कि मैं दर्द में चीखने लगी. भगवान का शुक्र है कि इससे मुझे सिर्फ हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ, लेकिन मैं बहुत दर्द में हूं और बिस्तर पर पड़ी हूं.'

ये भी पढ़ें: क्या Salman Khan ने मारा काला हिरण? एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ने किया खुलासा

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली अपने बेबाक बयानों और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनका जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ था. वो 1991 से 1998 के बीच दस हिंदी फिल्मों में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें: '8 नाइट स्टैंड से थक चुकी थी', Salman Khan पर एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ने लगाए गंभीर आरोप

Salman Khan को किया था डेट!
खबरों की मानें तो सोमी 1991 से 1999 तक सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने एक्टर पर कई बार दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है जिसके चलते ही उन्होंने नो मोर टियर्स नाम के NGO की स्थापना की थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement