एंटरटेनमेंट
Salman Khan Emotional Video: बिग बॉस 19 फिनाले में सलमान खान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े. उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन है.
बिग बॉस 19 के विनर का ऐलान हो चुका है. इस बार शो की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती है. वहीं, फरहाना भट्टा रनर-अप रहीं. बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के दौरान एक इमोशनल मोमेंट देखने को मिला. जब सलमान खान 'हीमेन' को याद करके इमोशन हो गए. उनकी आंखों में आंसू छलक आए. सलमान ने कहा कि धर्मेंद्र जी का आखिर तक एक ही मकसद रहा कि अच्छा काम करना है.
सलमान खान ने शो में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया. उनके वीडियो को देख भाईजान खुद पर कंट्रोल नहीं कर सके. उनकी आंखों में आंसू आ गए. सलमान ने कहा, 'बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र जी मेरे पिता समान थे. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. वह एक मासूम चेहरा और ही-मैन की बॉडी लेकर आए थे. उनकी जैसी मोहब्बत में मैंने किसी एक्टर में नहीं देखी.
सलमान खान ने कहा कि 24 दिसंबर को वो गए, उसी दिन मेरे पापा (सलीम खान) का जन्मदिन होता है. कल 8 दिसंबर है उनक बर्थडे है और इसी दिन मेरी मां का भी जन्मदिन है.
#SalmanKhan Getting Emotional While Remembering Dharamjii in #BiggBoss19GrandFinale
pic.twitter.com/orHPDJyshl— Neha (@Being_Nehu12) December 7, 2025
धरम जी के करियर को किया याद
सलमान खान ने कहा कि मैंने अपने करियर में सिर्फ धरम जी को फॉलो किया. उन्होंने हर तरह के रोल निभाए. कॉमेडी, एक्शन हर तरह की फिल्म की. उन्होंने 60 सालों तक सभी को एंटरटेन किया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी धरम जी बहुत प्यार मिला. पहली बार हमने देखा कि लोग उनके बहुत खूबसूरत मीम्स बनाते थे. उन्होंने भी खूबसूरत वीडियो बनाईं. तस्वीरें बनाईं. लव यू धरम जी, हम आपको हमेशा मिस करेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से