Advertisement

Saif पर हमले से पहले छोटे बेटे Jeh की ओर बढ़ा था हमलावर, की थी एक करोड़ की मांग, केयरटेकर ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जेह की केयरटेकर ने हैरान करने वाला खुलासा किया है कि हमलावर एक्टर के बेटे के करीब खड़ा था और उसने धमकी दी थी. साथ ही 1 करोड़ रुपये की भी डिमांड की थी.

Latest News
Saif पर हमले से पहले छोटे बेटे Jeh की ओर बढ़ा था हमलावर, की थी एक करोड़ की मांग, केयरटेकर ने किया खुलासा

Kareena Kapoor, saif Ali Khan With Their Kids

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार देर सुबह एक शख्स ने हमला कर दिया. उसने एक्टर पर चाकू से छह बार वार किया और इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी सर्जरी हुई. फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं और उस शख्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने अपनी जांच में घर के लोगों और काम करने वाले लोगों से पूछताछ की. वहीं, गुरुवार की देर रात 2.30 बजे क्या क्या हुआ इस बारे में सैफ के बेटे जेह(Jeh) की केयरटेकर ने पूरी घटना के बारे में खुलासा किया है, जो कि सैफ के घर में पिछले 4 साल से काम कर रही हैं. 

पुलिस को दिए बयान में केयरटेकर एलियामा फिलिप ने बताया कि, '' मैं एक्टर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह की देखभाल का काम करती हूं. सैफ का परिवार बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर रहता है, जहां पर हर फ्लोर पर 3 कमरे हैं, जहां पर करीना-सैफ और बाकी लोग रहते हैं. एलियामा ने बताया कि उन्होंने जेह को बुधवार रात 11 बजे खाना खिलाकर सुला दिया था, जिसके बाद वह खुद भी सोने चली गई थीं. लेकिन उसके बाद कुछ आवाज आई, जिससे नींद खुल गई और देखा तो बाथरूम का दरवाजा खुला था और लाइट जल रही थी. केटरटेकर उसी कमरे में सोई हुई थी.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमले के बाद Kareena Kapoor ने किया पहली बार रिएक्ट, की लोगों से ये अपील

हमलावर ने मांगे एक करोड़

केयरटेकर ने आगे कहा, ''मैं ये देखने के लिए उठ बैठी कि बाथरूम में कौन है, तभी मैंने देखा कि एक छोटा, पतला आदमी बाहर आया और जेह के बेड की ओर बढ़ रहा है. मैं तुरंत खड़ी हो गई. उस आदमी ने उंगली दिखाते हुए हिंदी में कहा, "कोई आवाज नहीं.'' मैं फिर भी जेह को उठाने के लिए आगे बढ़ी. उस आदमी के बाएं हाथ में एक स्टिक थी और उसके दाहिने हाथ में एक लंबा, हैक्सा जैसा ब्लेड था. वह मेरी ओर दौड़ा. हाथापाई में उसने मुझ पर ब्लेड से हमला किया. मेरी कलाई पर चोट लग गई. मैंने उससे पूछा कि क्या चाहता है. उसने कहा कि पैसे चाहिए 1 करोड़.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की पहचान, दर्जनों गाड़ी वाले एक्टर ऑटो में गए अस्पताल, पढ़ें 5 अपडेट

सैफ को छह जगह मारी चाकू

इसके आगे उन्होंने कहा, '' मौका पाकर मैं चिल्लाते हुए कमरे से भागी. तभी सैफ और करीना मैडम आवाज सुनते ही एक साथ दौड़ते हुए बाहर आए. इसके बाद घर के बाकी के कर्मचारी भी दौड़कर आए.  इस पूरी घटना के बीच घुसपैठिए ने सैफ पर हमला कर दिया. फिलिप ने कहा कि जब घुसपैठिए ने सैफ के साथ हाथापाई की तो फिलिप और अन्य लोग घबरा गए और बाहर भाग गए. जब वे वापस गए तो मुख्य दरवाजा खुला था और घुसपैठिया जा चुका था. सैफ की गर्दन के पिछले हिस्से, दाहिने कंधे, पीठ, बाएं हाथ की कलाई और कोहनी में चोट लगी है. 

20 से ज्यादा टीमें हुई गठित

शिकायत के मुताबिक घुसपैठिए की उम्र लगभग 35 से 40 साल की थी. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में शख्स सीढ़ी से भागते हुए दिख रहा है. संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने कहा, संदिग्ध को पकड़ने के लिए 20 से अधिक टीमें गठित की गई हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement