Advertisement

6 बार Saif Ali Khan पर चाकू से हुआ वार, घाव हैं काफी गहरे, जानें एक्टर का इलाज कर डॉक्टरों के शॉकिंग खुलासे

Saif Ali Khan उस समय घायल हो गए जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी के प्रयास में उन पर चाकू से हमला किया. हमले के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानें डॉक्टरों का क्या कहना है.

Latest News
6 बार Saif Ali Khan पर चाकू से हुआ वार, घाव हैं काफी गहरे, जानें एक्टर का इलाज कर डॉक्टरों के शॉकिंग खुलासे

Saif Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर जानलेवा हमला हुआ है. बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी की कोशिश में उन पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह से घायल (Saif Ali Khan stabbed with knife) हो गए. हमले के बाद सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वो खतरे से बाहर हैं. वहीं लीलावती अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का बयान आया है जोकि काफी परेशान करने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली खान को सुबह साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया. उत्तमानी ने बताया कि सैफ को 6 बार चाकू घोंपा गया है और दो घाव गहरे हैं. इसमें से एक रीढ़ के पास लगा है. न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनका ऑपरेशन कर रही है. इस खबर से अब एक्टर के फैंस काफी परेशान हैं. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल खबर आई थी कि सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में बुधवार रात चोरी के इरादे से आए चोर ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और उनकी नौकरानी से बहस की. जब एक्टर ने हस्तक्षेप की और उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने एक्टर पर हमला कर दिया.

इसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस कांड के बाद सैफ के घर पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Attack On Saif Ali Khan: सैफ-करीना के बांद्रा वाले घर में घुसे चोर, एक्टर पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती 

सैफ की टीम ने जारी किया अपडेट
सैफ अली खान की टीम ने आधिकारिक अपडेट साझा किया और बताया कि कैसे अभिनेता घर में सेंधमारी के दौरान घायल हो गए. उन्होंने साफ कहा कि ये 'यह एक चोरी का प्रयास था.'

ये भी पढ़ें: Live Update: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement