Advertisement

खतरों से बाहर हैं Saif Ali Khan, डॉक्टरों ने बताया सर्जरी के बाद कैसा है हाल

Saif Ali Khan पर हमले के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है. वहीं एक्टर की टीम की ओर से आधिकारिक बयान है. इसमें कहा गया कि सैफ खतरे से बाहर हैं.

Latest News
खतरों से बाहर हैं Saif Ali Khan, डॉक्टरों ने बताया सर्जरी के बाद कैसा है हाल

Saif Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ हुई घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. बुधवार रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बांद्रा स्थित घर में चोरी की कोशिश करते समय उन पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Saif Ali Khan hospitalized) में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सर्जरी हुई. वहीं सैफ का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बयान जारी किया है. 

सैफ अली खान की टीम ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है. टीम की मानें तो सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और अब खतरे से बाहर हैं. वो फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी हेल्थ पर नजर रख रहे हैं. वहीं टीम का कहना है कि उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है.

टीम ने कहा 'हम डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, डॉ. लीना जैन और लीलावती अस्पताल की टीम को धन्यवाद देना चाहते हैं. इस मुश्किल घड़ी में उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं और विचारों के लिए धन्यवाद.'

ये भी पढ़ें: 6 बार Saif Ali Khan पर चाकू से हुआ वार, घाव हैं काफी गहरे, जानें एक्टर का इलाज कर डॉक्टरों के शॉकिंग खुलासे 

बता दें कि सैफ अली खान पर जानलेवा हमले से सभी परेशान हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया था कि सैफ को गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया. उत्तमानी ने बताया कि सैफ को 6 बार चाकू घोंपा गया है और दो घाव गहरे हैं. इसमें से एक रीढ़ के पास लगा है.

ये भी पढ़ें: 'हम ठीक हैं...', कहां थीं Kareena Kapoor जब पति Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला? एक्ट्रेस की टीम ने की ये अपील

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement