Advertisement

जिस ऑटो ड्राइवर ने Saif Ali Khan को पहुंचाया था लीलावती अस्पताल, उसकी ये बातें सुनकर चौंक जाएंगे

जख्मी हालत में Saif Ali Khan को एक ऑटो वाले ने लीलावती असपताल पहुंचाया था. उस ऑटो ड्राइवर ने उस रात की एक एक बात साझा की है.

Latest News
जिस ऑटो ड्राइवर ने Saif Ali Khan को पहुंचाया था लीलावती अस्पताल, उसकी ये बातें सुनकर चौंक जाएंगे

Saif Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान पर हुए अटैक से बॉलीवुड से लेकर फैंस परेशान हैं. कई सेलेब्स उनपर हुए हमले की निंदा कर चुके हैं और अपनी परेशानी जाहिर की है. वहीं जिस ऑटो रिक्शा चालक ने उ्हें अस्पताल पहुंचाया था उसका बयान सामने आया है. भजन सिंह राणा नाम के ऑटो ड्राइवर ने इस घटना के बारे में एक एक कहानी शेयर की है. ड्राइवर की मानें तो उसे पता ही नहीं था जिस व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहा है वो सैफ अली खान हैं.

सैफ अली खान को घटना के बाद अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने उस रात के बारे में बड़ा खुलासा किया है. ऑटो ड्राइवर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा 'एक महिला ने रिक्शा-रिक्शा करके आवाज लगाई. तो मैं भी घबरा गया था.' एबीपी न्यूज से बातचीत में उसने कहा 'मैंने ये नहीं देखा कि सैफ अली खान हैं. उन्होंने पैंट-कुर्ता पहना था पूरा सब खून से भीगा हुआ था. पूरे शरीर पर जख्म थे. मैं देखकर हक्का-बक्का रह गया.'

उसने आगे कहा 'उसके बाद जब हॉस्पिटल पहुंचे तो हम उन्हें इमरजेंसी पर लेकर गए. वो बोले स्ट्रेचर लेकर आओ मैं सैफ अली खान हूं. उनके साथ एक बच्चा भी था. मैंने उनसे पैसे भी नहीं लिए.'

ये भी पढ़ें: इधर Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला, उधर ट्विटर पर आई मीम्स की बहार, फैंन ने लगाई फटकार

बता दें कि गुरुवार को सैफ अली खान पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था. उन पर 6 बार चाकुओं से वार किया गया. ये घटना मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर पर हुई थी. इसके बाद अपनी गाड़ी को छोड़ एक्टर ऑटो से लीलावती अस्पताल लेकर गए थे. घर से अस्पताल की दूरी दो किलोमीटर थी.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan मामले में पकड़ा गया शख्स नहीं है हमलावर, मुंबई पुलिस का बड़ा बयान आया सामने

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement