Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Saif Ali Khan: आरोपी शरीफुल को लेकर सैफ के घर पहुंची मुंबई पुलिस, एक घंटे तक रीक्रिएट किया सीन

16 जनवरी को सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में अब नया अपडेट सामने आया है. मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर सैफ अली खान के घर पहुंची और घटना का सीन रीक्रिएट किया.

Latest News
Saif Ali Khan: आरोपी शरीफुल को लेकर सैफ के घर पहुंची मुंबई पुलिस, एक घंटे तक रीक्रिएट किया सीन

Saif Ali Khan And Attacker

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को एक्टर के घर लेकर पहुंची. यहां पहुंचकर हमले की रात का सीन रीक्रिएट किया गया. सभी तरह की जानकारी जुटाने के करीब 1 घंटे बाद पुलिस सैफ के घर से निकली. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस उसे नेशनल कॉलेज बस स्टॉप लेकर गई. इसके बाद पुलिस शहजाद को बांद्रा रेलवे स्टेशन लेकर गई और वहां भी क्राइम सीन रीक्रिएट किया और अंत में पुलिस आरोपी को वापस बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आ गई.

कैसे घर में घुसा आरोपी
हमले की रात 16 जनवरी को देर रात दबे पांव आरोपी शरीफुल सैफ के घर की बिल्डिंग की सातवीं मंजिल तक सीड़ियों से आ गया. आरोपी ने बताया कि वो ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता था, इसलिए उसने चोरी ही. वह नहीं जानता था कि वो किसी सेलेब्रिटी के घर में घुसा है. 

ये भी पढ़ें-कई विवादों के बाद क्या Swara Bhasker संग दोबारा काम करेंगी Kangana Ranaut,'क्वीन' ने किया खुलासा

आरोपी डक्ट एरिया में घुसा और पाइप की मदद से 12वीं मंजिल पर पहुंच गया. बाहर आने पर उसे जेह की नैनी अरिमिया फिलिप्स ने पकड़ लिया. दोनों के बीच बहसबाजी हुई. इस दौरान उसने नैनी से 1 करोड़ की मांग की. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ आए और शरीफुल का सामना किया. 

कैसे हैं अब सैफ 
मुंबई पुलिस सैफ अली खान पर हुए हमले का सच पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है. पुलिस हमले के पीछे विदेशी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement