Advertisement

Saif Ali Khan अटैक मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? इन 10 प्वॉइंट में समझें

Saif Ali Khan पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले को लेकर अबतक कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं . जानते हैं इस केस में अबतक क्या-क्या हुआ है.

Latest News
Saif Ali Khan अटैक मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? इन 10 प्वॉइंट में समझें

Saif Ali Khan सैफ अली खान

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ है जिससे उनका परिवार और फैंस काफी परेशान हैं. वैसे तो अब सैफ ठीक हैं और पुलिस भी इस केस की तेजी से जांच कर रही है पर अभी तक मुख्य आरोपी का पता नहीं लग पाया है. शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दूसरा संदिग्ध भी पकड़ा है जिससे पूछताछ की गई.  हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

दरअसल 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हमला हुआ था. एक्टर पर धारदार हथियार से 6 बार हमला किया गया था. इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई. इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का टुकड़ा निकाला गया. उनसे मिलने परिवार और दोस्त लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. वहीं फैंस भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं.

ताजा अपडेट ये है कि सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया है. संदिग्ध की पहचान 31 साल के आकाश कनौजिया के रूप में की गई है. उससे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले के मामले में पुलिस के हाथ लगा मुख्य आरोपी? MP से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध

Saif Ali Khan के मामले में अब तक क्या क्या हुआ?

  1. 16 जनवरी को करीब 2.30 बजे बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में मौजूद सैफ अली खान के घर पर एक अनजान शख्स चोरी के इरादे से घुसा.
  2. जैसा कि करीना ने बताया कि आरोपी उनके बेटों तैमूर और जहांगीर (जेह) के कमरे में दाखिल हुआ और तभी जेह की नैनी उसे देख लेती है और उससे सवाल करती है.
  3. दोनों के बीच बहस होती है और ये सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में आते हैं. इसी दौरान आरोपी सैफ के साथ हाथा-पाई करता है और 6 बार चाकू से उनपर वार कर देता है.
  4. इस हमले में सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई. मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया और घायल हालत में सैफ अस्पलात के लिए निकल जाते हैं.
  5. इसके बाद सैफ को ऑटो में बैठाकर लीलावती अस्पताल लेकर जाया जाता है. उनके साथ हॉस्पिटल बेटा तैमूर गया था.
  6. वहीं मुंबई पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम सैफ के घर पर पहुंच कर जांच शुरू कर देती है.
  7. इसके बाद हमलावर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस कई टीमें बनाती है और अपराधी की तलाश शुरू होती है.
  8. डॉक्टर्स बताते हैं कि सैफ की पीठ से चाकू का हिस्सा बाहर कर दिया गया और उनका सर्जरी 5 घंटे तक चली. फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं.
  9. पहले पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया पर बाद में कहा कि उसका केस से लेना देना नहीं है. इसके बाद शनिवार को एक और संदिग्ध को पकड़ा जाता है.
  10. पुलिस के मुताबिक संदिग्ध का नाम आकाश कनौजिया है. मुंबई पुलिस मामले की जांच तेजी से कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement