Advertisement

BJP के पूर्व MLA के खिलाफ इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप

बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर (Suresh Rathor) सहारनपुर की रहने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर (Urmila Sanawar) ने यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है.

Latest News
BJP के पूर्व MLA के खिलाफ इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप

Urmila Sanawar

Add DNA as a Preferred Source

बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर (Suresh Rathore) को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर (Urmila Sanawar) ने उत्तराखंड में पूर्व बीजेपी एमएलए सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने इस मामले में मदद मांगी है और कहा है कि पूर्व विधायक ने उनसे दो साल पहले गंधर्व विवाह किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने एमएलए पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है. 

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका अश्लील वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और कई अधिकारियों के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डाला गया. पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. एक्ट्रेस ने एसएसपी से मुलाकात के दौरान अपनी शिकायत में बताया कि उनकी सुरेश राठौर से पहली बार मुलाकात 12 जून 2020 को हुई थी. उस दौरान वह संत रविदास आश्रम में आचार्य हुआ करता था. इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातें शुरू हुई और बाद में एक्ट्रेस को सुरेश ने आश्रम बुग्गावाला में मिलने के लिए बुलाया था.

यह भी पढ़ें- IIFA Awards में रही Animal की धूम, Rani Mukerji के हाथ लगा बड़ा अवॉर्ड, यहां देखें विनर लिस्ट

सुरेश संग हुआ था उर्मिला का गंधर्व विवाह

एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह आश्रम में सुरेश से लंच पर मिली तो उनके खाने में नशीली दवा मिलाई गई और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया गया. जिसे दिखाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया गया. इसी वीडियो के जरिए सुरेश ने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करते हुए 4 अक्टूबर 2022 को पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह किया.

यह भी पढ़ें- कम उम्र में हार्ट अटैक का दर्द झेल चुके हैं ये 5 सेलेब्स, बाल-बाल बची थी जान

जान का है खतरा

इन सभी के अलावा एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सुरेश हमेशा ही वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें अपने पति से जान का खतरा भी लग रहा है. दरअसल, उर्मिला पहले से ही शादीशुदा थी, जिस दौरान उन्होंने सुरेश से शादी की तब तक उनका पहले पति से तलाक नहीं हुआ था. उस दौरान उनका मामला कोर्ट में चल रहा था.
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement