Advertisement

'Tum Kya Mile' में आलिया-रणवीर ने किया जमकर रोमांस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इस सॉन्ग में दिखा 90's का ट्रेंड

Tum Kya Mile Song Is Out: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला गाना तुम क्या मिले आज रिलीज हो गया. गाने में बर्फ से ढकी हसीन वादियों मे रणवीर और आलिया ने जमकर रोमांस किया है.

Latest News
'Tum Kya Mile' में आलिया-रणवीर ने किया जमकर रोमांस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इस सॉन्ग में दिखा 90's का ट्रेंड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इसी साल 20 जून को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीजर के रिलीज होने के बाद से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' (Tum Kya Mile ) को भी आज रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में शिफॉन साड़ी पहने हुए बर्फ से ढके पहाड़ों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को ऐसे फिल्माया गया है कि इसे देखकर आपको 90 के दशक की याद आ जाएगी. इस गाने का म्यूजिक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.
 

ये भी पढ़े:-72 Hoorain Trailer Release: मरने के बाद 2 आतंकी परेशान, नहीं मिल रही जन्नत में 72 हूरें, जानें कैसी है फिल्म की कहानी 

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने किया दीवाना 
तुम क्या मिले गाने में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह कश्मीर की बर्फ से ढकी हसीन वादियों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.  इस गाने के लिरिक्स फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहें हैं. इस गाने का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था, हालांकि इस गाने से फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल रहै है. काफी लंबे अरसे बाद तुम क्या मिले गाने में अरिजीत सिंह, अमिताभ भट्टाचार्य और प्रीतम की तिकड़ी फिर से एक हो गई है. ये तीनों पहले ऐ दिल है मुश्किल के टाइटल ट्रैक के साथ-साथ फिल्म चन्ना मेरेया गाने के लिए एक साथ सामने आए थे. आलिया भट्ट की नई फिल्म के इस गाने में श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है.

यश चोपड़ा को दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इस गाने में दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है. 27 जून को इस गाने के टीज़र के रिलीज़ होने के बाद से ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर  अपना ध्यान आकर्षित कर लिया है. ब्रह्मास्त्र के केसरिया की तरह, तुम क्या मिले भी पूरे गाने के रिलीज़ होने से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है.


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement