Advertisement

'मेरा वाला...काफी है', RJ Mahvash को है ऐसे पति की चाह, Yuzvendra Chahal संग डेटिंग की खबरों पर लगाई मुहर?

RJ Mahvash ने हाल ही में एक रील शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि वो कैसा पति चाहती हैं. खास बात ये है कि उनके इस पोस्ट पर Yuzvendra Chahal ने रिएक्ट किया है.

Latest News
'मेरा वाला...काफी है', RJ Mahvash को है ऐसे पति की चाह, Yuzvendra Chahal संग डेटिंग की खबरों पर लगाई मुहर?

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal 

Add DNA as a Preferred Source

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कुछ समय पहले अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे. उनका और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का तलाक हो गया है. इसके बाद चहल का नाम आरजे महवश (RJ Mahvash) के साथ जोड़ा गया. दोनों को जब चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले मैच में साथ देखा गया तो लोगों को यकीन हो गया कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. स्टेडियम में बैठे युजवेंद्र और महवश की कई फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. एक बार फिर महवश का वीडियो सामने आया है जिसकी चर्चा हो रही है. 

महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रही हैं 'मेरी लाइफ में कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक. वही फ्रेंड होगा, वही बेस्टफ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही हस्बैंड होगा. मेरी जिंदगी उसी के ईर्द-गिर्द घूमने लगेगी, नहीं चाहिए भाई फर्जी दोस्त. भाई ये कहने की इच्छा- 'मेरा वाला काफी है, सब कुछ है.'  बस इस वीडियो ने जारी होते ही तहलका मचा दिया है. लोग इसे युजवेंद्र चहल से जोड़कर देख रहे हैं. इस पोस्ट पर चहल का लाइक भी आया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने Yuzvendra Chahal और Rj Mahvash के रिश्ते पर लगाई मुहर! क्रिकेटर ने कही ये बात

इस क्लिप पर तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'सीधा चहल भाई बोलो ना', एक और ने लिखा 'इतिहास गवाह है कि आपकी हर पोस्ट पर यूजी भाई का सबसे पहले लाइक आता है', वहीं एक और ने लिखा 'समझदार को इशारा काफी है.'

बता दें कि तलाक होने से कुछ वक्त पहले ही युजवेंद्र को महवश के साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थीं. अब दोनों कुछ भी पोस्ट करते हैं तो लोग उसे उनसे रिलेट करते हैं.

ये भी पढ़ें: RJ महवश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल तो सामने आया धनश्री का 'दर्द', इमोशनल पोस्ट ने लगाई टूटते-बनते रिश्तों पर मुहर!

धनश्री और युजवेंद्र का हुआ तलाक

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर साल 2020 में शादी की थी. खबरों की मानें तो दोनों जून, 2022 से अलग रह रहे हैं. वहीं अब उनका रिश्ता टूट चुका है. दोनों का तलाक हो चुका है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement