Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Pushpa की श्रीवल्ली को लगी चोट, Rashmika Mandanna ने खुद शेयर की फोटो, बताया अपना हाल

Rashmika Mandanna ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किया है जिसमें वो जख्मी हालत में नजर आईं. हाल ही में खबर आई थी कि जिम में वर्कआउट करते समय उनके पैर में चोट आ गई थी.

Latest News
Pushpa की श्रीवल्ली को लगी चोट, Rashmika Mandanna ने खुद शेयर की फोटो, बताया अपना हाल

Rashmika Mandanna  रश्मिका मंदाना 

Add DNA as a Preferred Source

पहले एनिमल (Animal) और फिर पुष्पा 2 (Pushpa 2) से धमाल मचा रहीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार वो किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी चोट (Rashmika Mandanna injured) को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर (Sikandar) पर काम कर रही हैं. वहीं हाल ही में वो जिम में चोट का शिकार हो गई हैं जिसके कारण उन्हें अपनी शूटिंग शेड्यूल में कुछ समय के लिए विराम लगाना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने खुद फोटो शेयर कर अपना हाल बताया है.

रश्मिका मंदाना को हाल ही में जिम में चोट लग गई थी जिसके कारण उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल में कुछ समय के लिए रुकावट आई है. एक्ट्रेस ने अपने पैर की चोट के बारे में एक अपडेट साझा किया है. उन्होंने बताया है कि वो फिलहाल रेस्ट कर रही हैं. उन्होंने अपने घायल पैर की तस्वीरें साझा कीं और अपनी आने वाली फिल्मों सिकंदर, थामा और कुबेर के निर्देशकों से देरी के लिए माफी मांगी है.

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा 'अच्छा… मुझे लगता है कि मुझे नया साल मुबारक हो! अपने जिम में खुद को घायल कर लिया अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए हॉप मोड में हूं. ऐसा लगता है कि मैं थामा, सिकंदर और कुबेर के लिए सेट पर वापस जाने के लिए उछल-कूद कर रहा हूं. मेरे निर्देशकों को देरी के लिए खेद है... मैं जल्द ही वापस आ जाऊंगा बस यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे पैर एक्शन के लिए फिट हैं.'

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt से लेकर Deepika Padukone तक, 2024 में इन 6 बॉलीवुड हसीनाओं ने ग्लोबल मंच पर बढ़ाया देश का मान

रश्मिका मंदाना को पिछले साल पुष्पा 2: द रूल में देखा गया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. मूवी रोज कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें: Deepika से लेकर Shraddha और Rashmika तक, 2024 में छा गईं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस, दी सुपरहिट फिल्में 

Rashmika Mandanna की आने वाली फिल्में
सिकंदर के अलावा रश्मिका फिल्म छावा में नजर आने वाली हैं. छावा में विक्की कौशल लीड रोल में हैं. वहीं सिकंदर में सलमान खान लीड स्टार हैं. सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वो थामा और कुबेर में भी नजर आएंगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement