Advertisement

Ramzan से पहले Pakistani सिंगर Atif Aslam के घर आई बड़ी खुशखबरी, फोटो शेयर कर बयां की खुशी, झूम उठे फैंस

Pakistani सिंगर Atif Aslam के घर Ramzan के पाक महीने से पहले किलकारियां गूंजी हैं. सिंगर एक बेटी के पिता बन गए हैं. उन्होंने बच्ची की झलक शेयर की.

Latest News
Ramzan से पहले Pakistani सिंगर Atif Aslam के घर आई बड़ी खुशखबरी, फोटो शेयर कर बयां की खुशी, झूम उठे फैंस

Atif Aslam and wife Sara Bharwana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शुक्रवार यानी 24 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है. इससे पहले पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Pakistani Singer Atif Aslam) के घर नया महमान आया है. जी हां, सिंगर पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी सारा ने एक प्यारी सी बेटी (Atif Aslam Daughter) को जन्म दिया है. आतिफ ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने लाडली की पहली झलक भी पोस्ट की है जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए हैं. सिंगर का पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. 

सिंगर आतिफ असलम ने बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'आखिर इंतजार खत्म हुआ. मेरे दिल की नई रानी आ गई है. बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह. कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की तरफ से रमजान मुबारक.' इससे पहले आतिफ और सारा के दो बेटे हैं, अहद और आर्यन. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

ये भी पढ़ें: Sajal Aly: श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी पर पाकिस्तान में हनी ट्रैप के आरोप, खूबसूरती कर देगी आपको हैरान

इस पोस्ट में सिंगर ने अपनी बेटी का नाम भी बता दिया है. उनकी बेटी का नाम हलीमा है. फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. पाकिस्तान ही नहीं भारत में मौजूद उनके चाहने वाले भी उन्हें बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 10 Most Beautiful Pakistani Actresses: इनकी खूबसूरती पर पाकिस्तान को है नाज, एक लुक के दीवाने हैं फैंस

आतिफ और सारा भरवाना ने 2013 में शादी की थी. शादी से पहले 7 सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था. उनके निकाह ने हजारों फीमेल फैंस के दिल तोड़ दिए थे. सिंगर की पत्नी काफी खूबसूरत हैं. वो किसी भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लुक से मात दे सकती हैं. आतिफ अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं हालांकि अक्सर वो उनके साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement