Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

31 साल बाद भी नहीं रिलीज हो पाई Ramayana, रिलीज पर लग गया ग्रहण, मेकर्स ने बताई वजह

Ramayana The Legend of Prince Rama फिल्म 31 साल बाद पर्दे पर दस्तक देने वाली थी पर अब इसकी रिलीज डेट टल गई है. मेकर्स ने नोट शेयर कर वजह का खुलासा किया है.

Latest News
31 साल बाद भी नहीं रिलीज हो पाई Ramayana, रिलीज पर लग गया ग्रहण, मेकर्स ने बताई वजह

Ramayana The Legend of Prince Rama 

Add DNA as a Preferred Source

90 के दशक में रिलीज हुई वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटेड फिल्म द लीडेंज ऑफ प्रिंस रामा (Ramayana The Legend of Prince Rama) काफी चर्चा में है. 31 साल पहले ये फिल्म थिएटर्स में नहीं  रिलीज न हो सकी थी पर लोगों ने इसे टीवी या फिर यूट्यूब पर देखा था. पिछले दिनों खबर आई कि ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है पर अब इसको लेकर निराश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. 1993 में आई इस रामायण की रिलीज डेट टाल दी गई है.

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम साल 1993 में बनी थी. ये एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है जो इसी महीने की 18 तारीख को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है. मूवी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने यह जानकारी दी. जी हां, ये एनिमेटेड फिल्म 18 अक्टूबर को 4K फॉर्मेट में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.

एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ गीक पिक्चर्स इंडिया भारत में इसके डिस्ट्रीब्यूटर बन गए हैं. उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट को इसलिए बदला गया है ताकि यह ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में पहुंच सके.

कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक नोट शेयर कर जानकारी दी और लिखा 'देशभर में फैंस के उत्साह को देखते हुए हमने फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले से निर्धारित 18 अक्टूबर से बदलने का फैसला किया है. नई तारीख की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी. ये निर्णय यह सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि यह फिल्म देश के हर कोने तक पहुंचे.'

ये भी पढ़ें: Ramayana पर बनी वो आइकॉनिक फिल्म जो कभी थिएटर में नहीं हुई रिलीज, अब 31 साल बाद बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

इस फिल्म का निर्माण जापानी फिल्ममेकर युगो साको ने किया था. उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर राम मोहन के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्देशन किया था.

ये भी पढ़ें: इन फिल्मों में दिखाए गए रामायण के अलग-अलग वर्जन, OTT पर आज ही देख डालें

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement