Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ramayana फिल्म को मिल गई नई रिलीज डेट, हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में देख पाएंगे राम गाथा

1993 में आई एनिमेटेड फिल्म Ramayana The Legend of Prince Rama को अब जल्द ही लोग थिएटर में देख पाएंगे. ये कब और कितनी भाषाओं में रिलीज होगी, यहां जानें.

Latest News
Ramayana फिल्म को मिल गई नई रिलीज डेट, हिंदी ही नहीं इन भाषाओं में देख पाएंगे राम गाथा

Ramayana The Legend of Prince Rama

Add DNA as a Preferred Source

वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण पर बनी एनिमेटेड फिल्म द लीडेंज ऑफ प्रिंस रामा (Ramayana The Legend of Prince Rama) लोगों को काफी पसंद आई. ये फिल्म बीते कुछ समय से अपने थिएटर रिलीज को लेकर काफी चर्चा में है. 32 साल पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाई थी ऐसे में इसे टीवी या फिर यूट्यूब पर देखा गया था. पिछले दिनों खबर आई कि ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है पर इसे टाल दिया गया था. अब इसकी नई डेट सामने आ गई है.

फिल्‍म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म द लीडेंज ऑफ प्रिंस रामा कब रिलीज होगी. उन्होंने लिखा 'रामायण को नई रिलीज डेट मिली. 24 जनवरी 2025 को 4 भाषाओं में रिलीज होगी. 10 जनवरी को ट्रेलर आएगा. द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम चार भाषाओं में रिलीज होगी: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु. प्रतिष्ठित लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने भारतीय भाषा में डब करने के लिए अपनी रचनात्मक दृष्टि प्रदान की है.'

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम साल 1993 में बनी थी. ये एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है जो अक्टूबर 2024 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट टाल दिया गया था. उनका कहना था कि फिल्म की रिलीज डेट को इसलिए बदला गया है ताकि यह ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में पहुंच सके. ऐसे में अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें: बच्चों को जरूर दिखाएं Ramayan पर बेस्ड ये फिल्में

इस फिल्म का निर्माण जापानी फिल्ममेकर युगो साको ने किया था. उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर राम मोहन के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म 1993 में आई थी पर तब थिएटर्स में रिलीज ना हो सकी और लोग उसे ओटीटी पर देख रहे थे. ये तब इसलिए नहीं रिलीज हुई थी क्योंकि राम जन्मभूमि (जन्मस्थान) आंदोलन तब अपने चरम पर था और फिल्म विवादों में घिर गई थी. हालांकि बाद में इसे टीवी चैनल कार्टून नेटवर्क पर रिलीज किया गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement