Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Boyapati Rapo के टीजर ने लोगों में बढ़ाया क्रेज, मेकर्स को मजबूरन बदलनी पड़ी रिलीज डेट, अब फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Boyapati Rapo Release Date Changed: बोयापति रैपो के टीजर ने फैंस में बढ़ाई एक्साइटमेंट, मेकर्स को मजबूरन चेंज करनी पड़ी रिलीज डेट. इस फिल्म को इस दिन देख पाएंगे फैंस.

Latest News
Boyapati Rapo के टीजर ने लोगों में बढ़ाया क्रेज, मेकर्स को मजबूरन बदलनी पड़ी रिलीज डेट, अब फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पिछले कई सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने अपने अंदर कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स किए हैं जिसके चलते वो बॉलीवुड को काफी ज्यादा पीछे छोड़ चुका है.  साउथ की की फिल्में अपने जबरदस्त कंटेंट, डायरेक्शन से लेकर एक्शन और एक्टिंग के लिए जानी जाती है. पहले साउथ की मूवी के ब्लॉकबस्टर होने के बाद ही  उसे दूसरी भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाता था. लेकिन अब इन फिल्मों के हिंदी वर्जन को मूल भाषा के साथ ही रिलीज कर दिया जाता है. साउथ की फिल्मों का क्रेज हिंदी ऑडियंस में इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग फिल्मों की एडवांस बुकिंग कर लेते हैं. लोगों की इसी एक्साइटमेंट के चलते एक बार फिर मेकर्स ने अपनी फिल्म को एक महीने पहले रिलीज करने का फैसला किया है. इस फिल्म का एक्शन और स्टाइल देखकर फैंस बेकाबू हो रहे हैं. आइए जानते हैं कौनसी है वो फिल्म और उसकी कहानी.

ये भी पढ़े:-Vishal Dadlani Birthday: पिता से मिली प्रेरणा, म्यूजिक बैंड से की शुरुआत, जानें कैसे बड़े सिंगर बने विशाल ददलानी और उनके टॉप 5 गाने   

बायोपति रैपो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
राम पोथिनेनी और श्रीलीला की स्टारिंग मूवी बोयापति रैपो को लेकर लोग बेसब्र होते जा रहें हैं. आपको बता दें कि फिल्म बोयापति रैपो के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने के लिए दशहरा का दिन चुना था, लेकिन फैंस में इस फिल्म को लेकर लगातार बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए अब इसे एक महीने पहले रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म की रिलीज डेट 20 अक्टूबर से बदलकर15 सितंबर कर दी गई है.
 
5 भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म बोयापति रैपो को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी आदि 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. बोयापति श्रीनू और उस्ताद राम पोथिनेनी की बहुचर्चित इस फिल्म की पहली झलक ने भी सोशल मीडिया खूब वाहवाही लूटी थी. आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है और इसमें जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा. बोयापति रैपो में एसएस थमन ने अपना म्यूजिक दिया है. फिल्म में एक्टर राम पोथिनेनी और एक्ट्रेस श्रीलीला भी लीड रोल में है. फिल्म बोयापति रैपोको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement