Advertisement

Rakhi Sawant ने फावड़ा उठाकर कर दिया कुछ ऐसा, हो गईं ट्रोल लोग बोले- 'फोकट का एंटरटेनमेंट'

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. इसी बीच उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. किसी में वो सड़क साफ कर रही हैं, किसी में फावड़ा हाथ में उठाकर ऑटो के पीछे भाग रही हैं तो किसी में एक बुजुर्ग कपल की मदद करते हुए नजर आईं.

Rakhi Sawant ने फावड़ा उठाकर कर दिया कुछ ऐसा, हो गईं ट्रोल लोग बोले- 'फोकट का एंटरटेनमेंट'

Rakhi Sawant राखी सावंत 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा अपने अलग अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है जिसे देखकर उनके फैंस को काफी मजा आ जाता है. इसी बीच राखी के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो फावड़ा उठाते हुए नजर आ रही हैं. यही नहीं एक वीडियो में वो फावड़ा उठाकर ऑटो के पीछे भागने लगती हैं. सड़क पर राखी की ये हरकतें दिख कर हर कोई हैरान था कि आखिर राखी को हुआ क्या है. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)

दरअसल इन दिनों मुंबई में काफी बारिश हो रही है. कहीं पड़ टूटे पड़े हैं तो कहीं कचरा फैला हुआ है. ये देख राखी सावंत को गुस्सा आ जाता है. जिम से बाहर निकलने के बाद राखी से ये सब देखा नहीं गया और उन्होंने हाथ में फावड़ा उठा लिया. ऐसा करते देख लोग उन्हें रुककर देखने लगे तो राखी को गुस्सा आ गया और वो उनको देखने के लिए रुके रिक्शा के पीछे हाथ में फावड़ा लेकर ही दौड़ पड़ीं. राखी ने जब कूड़ा देखा तो वो उसे खुद ही साफ करने पर लग गईं. ऐसा करते हुए उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

राखी को साफ सफाई करता देख उनके फैंस काफी खुश हैं तो वहीं कुछ लोग इस पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. राखी ने वीडियो में कहा, 'दोस्तों मैं आज जिम आई थी. और मैंने देखा है कि इतने सुंदर रोड बनाए सरकार ने, सरकार कहती है कि अच्छे दिए आ गए. लेकिन इधर देखो कितने अच्छे दिन हैं.' यही नहीं राखी वहां खड़े गार्ड की भी क्लास लगा देती हैं. 

इसके अलावा राखी का एक और वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसमें वो एक बुजुर्ग दंपत्ति की मदद करते हुए नजर आईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी ने बारिश में भीगकर बुजुर्ग दंपत्ति के लिए रिक्शा ढूंढा. ऑटो मिलने पर कपल ने राखी का आभार भी जताया.

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने दूसरी बार रचाई शादी? फैंस बोले- एक और बेचारा फंस गया

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement