Advertisement

Rakhi Sawant की रिवीलिंग ड्रेस को लेकर बॉयफ्रेंड Adil ने कही बड़ी बात, बोले- 'उसे हिजाब पहनने...'

Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड Adil ने उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी, जिनमें दावा किया गया था कि राखी उनकी वजह से रिवीलिंग ड्रेस नहीं पहन पाती हैं.

Latest News
Rakhi Sawant की रिवीलिंग ड्रेस को लेकर बॉयफ्रेंड Adil ने कही बड़ी बात, बोले- 'उसे हिजाब पहनने...'

Rakhi Sawant and Adil Khan : राखी सावंत और आदिल खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. राखी सावंत दुबई के बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) को डेट कर रही हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. इसी बीच राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी, जिनमें दावा किया गया था कि कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन ने उनकी वजह से रिवीलिंग आउटफिट पहनना बंद कर दिया है. हालांकि इस मामले पर अब आदिल ने चुप्पी तोड़ी है. 

दरअसल राखी सावंत अपने बोल्ड सेंस ऑफ स्टाइल के लिए जानी जाती हैं पर उन्होंने कहा था कि आदिल के लिए राखी ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल को बदल दिया है. राखी हमेशा कहती आई है कि आदिल को उनका बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट पहनना पसंद नहीं आता. हाल ही में एक इंटरव्यू में, आदिल ने सावंत के ड्रेसिंग सेंस के बारे में अपने बात रखी और बताया कि उन्हें अपने परिवार और धर्म का ध्यान रखना है. 

मीडिया से बातचीत में आदिल ने कहा कि उन्होंने राखी को कभी भी हिजाब पहनने के लिए मजबूर नहीं किया. यहां तक कि उन्होंने कभी भी राखी को किसी भी चीज के लिए मजबूर नहीं किया. राखी ने अपने मन से रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनने का फैसला किया है. आदिल ने कहा, 'मुझे अपने परिवार और धर्म का ध्यान रखना है. पहले राखी के कपड़े उतने अच्छे नहीं रहते थे.'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant को बहू बनाओगे तो तुम्हारी बहन से कोई शादी नहीं करेगा... एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

जब आदिल से कपड़े पहनने की आजादी को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'राखी को पहले वैसे कपड़े पहनने का मन था तो मैंने हिजाब पहनने के लिए फोर्स नहीं किया. मैंने उसको समझाया और अब वो अपने आप को बदलना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार, ऊपर से बार-बार खिसक रही थी ड्रेस

हाल ही में सोशल मीडिया पर राखी और आदिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे जिसमें राखी ने जो ड्रेस पहनी हुई थी वो ना सिर्फ बैक साइड से बल्कि फ्रंट साइड से भी बहुत ज्यादा रिवीलिंग थी. राखी पहले खुद तस्वीरें खिंचवा रही थीं. जिसके उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल की एंट्री होती है. आदिल आते ही उनकी ड्रेस पर आपत्ति जताते हैं. इसके बाद राखी सावंत थोड़ा तल्ख अंदाज़ में बोलती हैं कि ओके फिर ठीक है आप मुझे अपने जैकेट देदो मैं इसके ऊपर पहन लेती हूं, मैं तुम्हारे लिए इसको पहन सकती हूं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement