Advertisement

HIV पॉजिटिव शख्स से Rakhi Sawant बोलीं- कॉन्डम यूज करो, इसके बाद जो हुआ वो कर देगा आपको हैरान

Rakhi Sawant ने पपराजी को बताया कि किस तरह HIV पॉजिटिव शख्स ने अपना दर्द उनके सामने बयां किया था. वहीं, प्रोटेक्शन की बात करते ही वो हैरान रह गया.

Latest News
HIV पॉजिटिव शख्स से Rakhi Sawant बोलीं- कॉन्डम यूज करो, इसके बाद जो हुआ वो कर देगा आपको हैरान

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने सुनाया किस्सा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. वो कई ट्रेंडिंग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय जाहिर करती नजर आ जाती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने सुरक्षित सेक्स को लेकर पपराजी के सामने खुलकर बात की है. उन्होंने एक किस्सा बताया है जिसमें उन्होंने एक HIV पॉजिटिव शख्स से बात की थी. राखी ने बताया कि जब उन्होंने इस शख्स से कॉन्डम यूज करने को कहा तो हैरान कर देने वाला वाकया हुआ. राखी जब इस किस्से के बारे में बता रही थीं तो उनके बॉयफ्रेंड भी उनके साथ थे और राखी की हर बात पर हामी भर रहे थे.

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' के प्रीमियर पर पपराजी से बात करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि 'लोगों को पता नहीं है सेफ सेक्स के बारे में. मुझे एक HIV पॉजिटिव लड़का मिला था कि मुझे HIV हो गया है और बीवी बच्चों ने घर से निकाल दिया है. बिरादरी से निकाल दिया गया है और कोई छू नहीं रहा है'.

ये भी पढ़ें- दोस्त हों तो ऐसे... Rakhi Sawant को फ्रेंड्स ने गिफ्ट की लग्जरी BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 

 

राखी ने आगे बताया कि 'मैंने उससे कहा तुम सुरक्षा का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हो. इस पर उनसे मुझसे पूछा कि वो क्या होता है. मैंने उससे कहा कॉन्डम क्यों नहीं यूज किया. इस पर वो शरमाते हुए भाग गया. लोगों को शर्म क्यों आती है. मैं और नुसरत भरूचा लड़की होकर इस पर बात कर रही हैं तो ये लोगों के लिए मैसेज हैं'.

ये भी पढ़ें- VIDEO: जॉनी लीवर को देखकर ड्रेस का कट छुपाने लगीं Rakhi Sawant, ऊप्स मूमेंट पर हुईं शर्म से लाल 

राखी कहती हैं कि- 'मेडिकल स्टोर जाकर कॉन्डम खरीदने में कुछ लोगों को शर्म आती है लेकिन दारू की दुकानों पर देखो एक टांग पर खड़े होकर पहुंच जाएंगे शराब खरीदने. अभी भी वक्त है लोगों को इस बारे में जागरुक होना चाहिए'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement