Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Raju Srivastava की मौत पर इस कॉमेडियन ने लगाया बड़ा आरोप, कही ये भद्दी बात

अतुल खत्री की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहन जोशी ने लिखा, 'हमने कुछ नहीं खोया है. ये कर्मों का फल था.'

Raju Srivastava की मौत पर इस कॉमेडियन ने लगाया बड़ा आरोप, कही ये भद्दी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) अब हमारे बीच नहीं रहे. बुधवार सुबह 10.20 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. वहीं, उनकी मौत की खबर के बाद फैंस से लेकर फिल्मी जगत में शौक ही लहर दौड़ पड़ी.  बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं तक हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले राजू को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच राजू श्रीवास्तव की मौत को लेकर कॉमेडियन रोहन जोशी (Rohan Joshi) के एक ट्वीट ने बवाल मचा दिया है. राजू के निधन के बाद जहां पूरा देश शोक और सदमे में है, वहीं रोहन जोशी ने उनकी मौत को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया जिसके बाद अब वे लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

दरअसल, हाल ही में यूट्यूबर अतुल खत्री ने राजू श्रीवास्तव को श्रंद्धाजली देते हुए एक पोस्ट लिखी थी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'RIP राजू भाई! आप बहुत से लोगों के लिए एक इंस्पीरेशन थे. जब भी आप मंच पर जाते थे तो आग लगा देते थे. आपकी मौजूदगी से ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती थी. हम सब आपको बहुत याद करेंगे. इंडियन स्टैंड अप कॉमेडी को ये बहुत बड़ा नुकसान है.' बस इसी पोस्ट पर रोहन जोशी ने कमेंट कर दिया.

यह भी पढ़ें- Raju Srivastava पीछे छोड़ गए पत्नी Shikha Srivastava और दो बच्चे, रुला देंगी ये फैमिली फोटोज

Rohan Joshi ने कही बड़ी बात
अतुल खत्री की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहन जोशी ने लिखा, 'हमने कुछ नहीं खोया है. ये कर्मों का फल था. राजू श्रीवास्तव ने स्टैंडअप की नई लहर शुरू होने के बाद नए कॉमिक्स (कॉमेडियंस) का मजाक उड़ाने, उन्हें नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब भी कोई नई आर्ट फॉर्म आती, उन्हें हर न्यूज चैनल पर बुलाया जाता और वे नई कला (स्टैंडअप) का मजाक उड़ाते. भले ही उन्हें वहां कुछ समझ नहीं आता हो.'

कॉमेडियन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा, 'उन्होंने भले ही कुछ अच्छे जोक्स बोले होंगे लेकिन वे कॉमेडी की स्प्रिट के बारे में कुछ नहीं जानते थे.' इतना ही नहीं, रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देने या शोक व्यक्त करने की बजाय गाली देते हुए लिखा, 'चलो छुटकारा तो मिला.'

रोहन जोशी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाने लगे. लोगों का गुस्सा देख कॉमेडियन ने कमेंट डिलीट कर दिया और बाद में इसपर सफाई भी दी.

अपनी सफाई में उन्होंने लिखा, 'यही सोचकर डिलीट किया क्योंकि एक मिनट के गुस्से के बाद मुझे एहसास हुआ कि आज का दिन मेरी पर्सनल फीलिंग्स को दिखाने के लिए सही नहीं है. सॉरी अगर इससे किसी को दुख पहुंचा और नजरिया दिखाने के लिए धन्यवाद.'

यह भी पढ़ें- Raju Srivastava Wife: शिखा की आंखों से नहीं थम रहे आंसू, बयां किया पति को खोने का दर्द

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement