Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Raju Srivastava Funeral: दिल्ली में होगा राजू का अंतिम संस्कार, परिवार ने जताई ये इच्छा

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर गुरुवार को दिल्ली में होगा.

Raju Srivastava Funeral: दिल्ली में होगा राजू का अंतिम संस्कार, परिवार ने जताई ये इच्छा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का अंतिम संस्कार कल यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन को मुंबई या लखनऊ नहीं ले जाया जाएगा. राजू के परिजनों का मानना है कि दिल्ली में परिवार के लोगों का पहुंच पाना ज्यादा सहज है यही देखते हुए उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करने का फैसला किया गया है. 

दरअसल, राजू श्रीवास्तव का परिवार काफी बड़ा है. वहीं, परिजन चाहते हैं कि सभी रिश्तेदार उनके अंतिमदर्शन कर सकें. ऐसे में राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को उनके भाई के घर दिल्ली ले जाया जाएगा. इसके बाद सुबह 9:30 बजे निगमबोध घाट
में उनका अंतिम संस्कार होगा. 

यह भी पढ़ें- Raju Srivastava को पहले ही हो गया था मौत का अंदेशा? बातें सुनकर लोग बोले-ये इत्तेफाक नहीं...

बता दें कि राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. काफी समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद परिवार और फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे. 58 साल की उम्र में कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

यह भी पढ़ें- Raju Srivastava Passed Away: इस मिशन के लिए जीते थे राजू श्रीवास्तव, इमोशनल कर देंगी उनकी 7 कहानियां

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement