एंटरटेनमेंट
राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi Murder Case) में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दूसरी ओर राजा रघुवंशी की इंफ्लूएंसर बहन सृष्टि रघुवंशी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि इस बीच उसने वीडियो और प्रमोशनल रील्स भी शेयर की हैं.
राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi Murder Case) में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी का मर्डर सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया है. सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी और उसी के लिए वह उसे हनीमून के बहाने मेघालय लेकर गई थी. 23 मई को सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन साथियों ने मिलकर राजा की हत्या की और लाख को खाई में फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस ने लगातार तलाश की, तब राजा की लाश को खाई से बरामद किया गया. इसके बाद मामले में आगे की तलाश जारी रखते हुए सोनम को 9 मई को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया. वहीं, राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है.
दरअसल, राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जो लगातार अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर कर रही है. यह वीडियो और फोटोज राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी की है. इन्हें शेयर करते हुए सृष्टि लगातार राजा के लिए इंसाफ मांग रही है. हालांकि राजा के इंसाफ की गुहार लगाने के दौरान सृष्टि ने कुछ ऐसी रील्स भी शेयर की हैं, जिसके कारण वह ट्रोल भी हो रही है. सृष्टि ने राजा रघुवंशी की शादी की तस्वीरों और वीडियो के साथ कुछ प्रमोशनल वीडियो भी शेयर किए हैं.
यह भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: कैसे थे सोनम और राजा के रिश्ते? सास ने बताया
सृष्टि ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सोनम की गिरफ्तारी के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रही है. इस दौरान वह कहती है कि अगर तुमको शादी नहीं करनी थी तो भाग जाती. सृष्टि के इस वीडियो शेयर करने के बाद लोग लगातार उसे ट्रोल कर रहे हैं.
यहां तक कि एक ट्वीटर यूजर ने भी इसको लेकर पोस्ट शेयर किया है. दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उसने राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि के प्रमोशन वीडियो शेयर करने और अपने भाई की मौत पर व्यूज पाने के को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सृष्टि के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, '' राजा रघुवंशी की बहन व्यूज पाने में व्यस्त है जबकि उसके भाई को सबसे क्रूर तरीके से मार दिया गया है. उसका भाई लापता था और वह पेड प्रमोशन कर रही थी.इन महिलाओं के साथ क्या गलत है?अगले स्तर का पागलपन.
इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोग लगातार सृष्टि को ट्रोल कर रहे हैं और उसकी इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' यह सिर्फ़ उसके बारे में नहीं है! बल्कि समाज के बारे में है, मान्यता और विचारों के लिए, लोग कई चीज़ें कर रहे हैं. अन्य यूजर ने लिखा, '' हर कोई अलग-अलग तरीके से शोक मनाता है - ज़रूर.लेकिन जब आपका भाई लापता हो तो ब्रांड डील करना? यह दुख नहीं है. यह पीआर है. तीसरे यूजर ने लिखा, '' यह एक असफल पीढ़ी है.. इंस्टा एडिक्टेड.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.