Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Radhika Apte बनने वाली हैं मां, इवेंट में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, शादी के 12 साल बाद दी गुड न्यूज

Radhika Apte जल्द ही मां बनने वाली हैं. शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं.

Latest News
Radhika Apte बनने वाली हैं मां, इवेंट में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, शादी के 12 साल बाद दी गुड न्यूज

Radhika Apte राधिका आप्टे

Add DNA as a Preferred Source

ओटीटी की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने फैंस को सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight) के प्रीमियर पर उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट (Radhika Apte baby bump) करते हुए देखा गया. रेड कार्पेट पर आते ही राधिका की एंट्री ने सभी को चौंका दिया. उनका वीडिया और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

राधिका आप्टे आज इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार बन चुकी हैं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में काम किया है. वो ओटीटी की क्वीन भी कहलाती हैं. राधिका ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं.हालांकि अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ नहीं लिखा. उन्होंने अपनी पोस्ट पर बस इतना ही लिखा 'सिस्टर मिडनाइट यूके प्रीमियर #lff2024.' तस्वीरों में ब्लैक कलक के बॉडी कॉन ड्रेस में रेड कार्पेट पर नजर आईं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

ये भी पढ़ें: OTT क्वीन Radhika Apte की इन फिल्मों-सीरीज को देख बन जाएंगे उनके जबरा फैन

एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से किया था. इस फिल्म में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. उसके बाद बंगाली फिल्म अंताही, आई एम, तुकाराम. में काम किया. एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म लीजेंड, वेत्री सेल्वन जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. इसके अलावा बॉलीवुड में वह शोर इन द सिटी, बदलापुर, हंटर, पैडमैन, माझी द माउंटेन मैन, अंधाधुन जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साथ ही वह सेक्रेड गेम्स जैसी सक्सेसफुल वेब सीरीज में भी दिखाई दी हैं.

ये भी पढ़ें: OTT स्टार साउथ एक्टर को जड़ चुकी है थप्पड़, छोटे रोल से की इंडस्ट्री में शुरुआत, आज है करोड़ों की मालकिन

12 साल पहले की थी शादी
राधिका ने 2012 से ब्रिटिश वायलिनिस्ट और संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को शो शा से दूर रखती हैं और मीडिया की नजर में कम आती हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement