Advertisement

बेल मिलने के बाद भी इस वजह से कोर्ट में पेश हुए Allu Arjun, फैंस को नहीं मिल पाई झलक

Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun को हाल ही में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बेल मिल गई. आज एक्टर जमानत दस्तावेज जमा करने के लिए नामपल्ली अदालत में उपस्थित हुए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Latest News
बेल मिलने के बाद भी इस वजह से कोर्ट में पेश हुए Allu Arjun, फैंस को नहीं मिल पाई झलक

Allu Arjun (file photo)

Add DNA as a Preferred Source

4 दिसंबर को पुष्पा-2 (Pushpa 2) की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ (Pushpa 2 Stampede Controversy) मच गई थी. इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. अब इस केस में तेलुगु एक्टर को जमानत (Allu Arjun bail) मिल गई है जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. हालांकि 4 जनवरी को एक्टर नामपल्ली अदालत में पेश हुए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना को लेकर अल्लू अर्जुन मुसीबत में पड़ गए थे. आज वो फिर नामपल्ली कोर्ट में पेश हुए. वो अपने चाचा कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी के साथ अदालत में पेश हुए और जमानत के दस्तावेज जमा किए. जज को जमानत बांड जमा करने के बाद, पुष्पा2 एक्टर अदालत छोड़कर अपने घर वापस चला गया. इससे पहले एक्टर को बेल मिली थी और नामपल्ली अदालत में 50-50 हजार रुपये की दो जमानत राशि जमा करने का आदेश दिया गया था.

अल्लू अर्जुन जब शनिवार को निजी मुचलका जमा करने के लिए नामपल्ली कोर्ट में पेश हुए तो लोगों को उनकी झलक नहीं मिल पाई. वो टाइट सिक्योरिटी के साथ कोर्ट पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें: Allu Arjun को मिली बड़ी राहत, भगदड़ मामले में कोर्ट ने दी जमानत

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी. वहीं उसका 8 साल का बेटे अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत में अब सुधार है. अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को देखने परिवार संग पहुंचे थे ऐसे में उनकी झलक पाने के लिए भगदड़ मच गई थी. ऐसे में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या सिनेमा में हुई घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया था. वो एक रात जेल में भी रहे थे.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 की स्क्रीनिंग हादसे के बाद CM रेड्डी की फिल्ममेकर्स को दो टूक, स्पेशल स्क्रीनिंग पर लगाया बैन

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement