Advertisement

Tauba Tauba गाने वाले Karan Aujla पर भरे कॉन्सर्ट में फेंका गया जूता, गुस्से में यूं तिलमिलाए सिंगर

पंजाबी सिंगर Karan Aujla को भरे कॉन्सर्ट में किसी ने जूता मार दिया जो उनके चेहरे पर जाकर लगा. गुस्साए सिंगर ने मंच से गालियां देनी शुरू कर दी थी जिसके तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Latest News
Tauba Tauba गाने वाले Karan Aujla पर भरे कॉन्सर्ट में फेंका गया जूता, गुस्से में यूं तिलमिलाए सिंगर

Tauba Tauba singer Karan Aujla

Add DNA as a Preferred Source

साल 2024 में आई फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) ने भले ही ठीक ठाक कमाई की पर उसके गाने काफी हिट रहे. खासकर फिल्म का सॉन्ग तौबा तौबा (Tauba Tauba) काफी ज्यादा पसंद किया गया. इस गाने में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के डांस से लेकर सिंगर करण औजला (Karan Aujla) की आवाज के लोग दीवाने हो गए. इन सबके बीच सिंगर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं. उनपर भरे कॉन्सर्ट में किसी ने जूता फेंक दिया जिसपर सिंगर बुरी तरह से गुस्सा हो गए और स्टेज से ही गाली गलौज करने लगे. उनके तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं.  

हाल ही में लंदन में करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था. इसी दौरान उनके ऊपर किसी ने जूता फेंक दिया जो उनके मुंह पर लगा. इससे सिंगर गुस्से से तिलमिला गए और गाली गलज करना शुरू कर दिया. फैंस इस घटना से आहत हैं और सिंगर के आपा खोने पर कई लोग परेशान हैं. सोशल मीडिया पर सिंगर के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो गुस्सा करते हुए और यहां तक कि गाली गलौज करते हुए देखे जा सकते हैं.


ये भी पढ़ें: Honey Singh से झगड़े के बाद कैसी हो गई थी Badshah की हालत, रैपर ने किया सालों बाद खुलासा


वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि करण ने जूता फेंकने वाले को सामने आने को कहा और ऐसी बदतमीजी ना करने की अपील की. क्लिप में देखा जा सकता है कि परफॉर्मेंस के दौरान उनपर किसी ने सफेद रंग का जूता फेंका गया जो सिंगर के चेहरे पर लगा. इससे वो काफी भड़क गए. 

बता दें कि तौबा तौबा से पहले करण और भी कई पंजाबी हिट सॉन्ग गा चुके हैं. वो सिंगर के साथ ही साथ रैपर और गीतकार भी हैं. उनके फेमस गानों में winning speech, softly, white brown black, jee ni lagda जैसे सॉन्ग शामिल हैं जो यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर काफी चर्चा में आ गए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement