एंटरटेनमेंट
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत अभी भी गंभीर में है. बाइक हादसे के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. परिवार, दोस्त और फैंस उनकी जल्दी से ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं.
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत गंभीर बनी हुई है. 27 सितंबर को हुए बाइक हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सिंगर को सिर और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज लाइफ सपोर्ट पर जारी है. पीटीआई के हवाले से खबर आई है कि, राजवीर की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है और उन्हें सख्त निगरानी में रखा गया है.
राजवीर जवंदा का परिवार और मित्र उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके साथी कलाकार भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील कर रहे हैं. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक नेता भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और उनकी हालत पर गहरा दुख व्यक्त किया.
हादसे के दिन राजवीर हिमाचल के शिमला की यात्रा कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, बद्दी इलाके के पास उन्होंने अपनी बाइक पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं. उन्हें पहले सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने हार्ट अटैक का सामना किया. इसके बाद उन्हें फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
राजवीर जवंदा हाल ही में अपने नए गाने 'तु दिस पाइंदा' को रिलीज किया था, जिसे संगीत प्रेमियों ने काफी सराहा. हादसे से एक दिन पहले उन्होंने इस गाने से जुड़ा अपना अंतिम पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उनकी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया था. लुधियाना के रहने वाले राजवीर अपने संगीत और लाइव परफॉर्मेंस के लिए खासे लोकप्रिय हैं. उनके हिट गाने जैसे 'सरदारी', 'कांगनी', 'सर्नेम' ने उन्हें पहचान और प्रशंसा दिलाई। पंजाबी संगीत प्रेमी उनके जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर देख चिंता में हैं. फिलहाल, राजवीर की हालत गंभीर है और डॉक्टर्स उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं. अस्पताल ने बताया है कि उन्हें हर संभव उच्चतम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.