Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sidhu Moose Wala के घर पहुंचे दिग्गज सिंगर Gurdas Maan, दिवंगत गायक के माता पिता के साथ खाया खाना, Video वायरल

दिग्गज सिंगर Gurdas Maan हाल ही में Sidhu Moose Wala के घर पहुंचे. उन्होंने सिद्धू के माता-पिता के साथ खाना खाया जिसका Video वायरल हो रहा है.

Latest News
Sidhu Moose Wala के घर पहुंचे दिग्गज सिंगर Gurdas Maan, दिवंगत गायक के माता पिता के साथ खाया खाना, Video वायरल

Gurdas Maan visits Sidhu Moose Wala parents

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) को गुजरे करीब एक साल होने वाला है. उनके फैंस और परिवार आज कर इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाबी इंटस्ट्री भी उनकी मौत से हिल गई थी. कई पंजाबी एक्टर और सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता पिता से मुलाकात कर चुके हैं. इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है.  हाल ही मे पंजाबी दिग्गज सिंगर गुरदास मान (Gurdaas Maan) दिवंगत गायक के गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सिद्धू के माता-पिता के साथ खाना खाया.

गुरदास मान हाल ही में सिद्धू मूसे वाला के गांव मूसा पहुंचे. यहां वो दिवंगत सिंगर के घर पर उनके माता पिता से मिले और उनके साथ खाना खाते हुए नजर आए. उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में गुरदास मान, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह सिद्धू के साथ नजर आए. 

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लिस्ट में Salman Khan का नाम भी शामिल

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो गुरदास मान ने सिद्धू मूसेवाला के संघर्ष के बारे में बात की. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने भी एक वीडियो शेयर किया है.

सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनके परिवार से मिलने पहुंच चुके हैं. इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड सितारों ने भी सिद्धू मूसेवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया था. 

ये भी पढ़ें: सिंगर Mankirt Aulakh पर NIA ने कसा शिकंजा, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई जाने से रोका, 2 घंटे की पूछताछ

कहा जाता है कि सिद्धू मूसेवाला अपने परिवार और अपने फैंस से बेहद प्यार करते थे. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप पर पहुंचने के बाद भी सिद्धू जमीन से जुड़े हुए थे वो अपने परिवार को अपना सबकुछ मानते थे.

पिता को मिली जान से मारने की धमकी

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलकौर सिंह को एक ईमेल आया था, इस मेल में उन्हें चेतावनी देते हुए जान से मार देने की बात कही गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement