Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पंजाबी एक्ट्रेस Tania के पिता को क्लीनिक पर मारी गोली, हालत गंभीर

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया (Tania) के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को उनकी क्लीनिक पर गोली मार दी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Latest News
पंजाबी एक्ट्रेस Tania के पिता को क्लीनिक पर मारी गोली, हालत गंभीर

Tania With Her Father

Add DNA as a Preferred Source

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया (Tania) के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को उनकी क्लीनिक पर गोली मार दी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना पंजाब के मोगा जिले के कोट इसे खान की है. यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई थी, जब दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनकी क्लीनिक में घुसे.

पंजाब मेनिया के मुताबिक घटना को देखने वाले ने बताया कि दो लोग मरीज बनकर हरबंस नर्सिंग होम में घुसे. उन्होंने डॉ. कंबोज से बात की और फिर अचानक उन पर गोलियां चला दी. उन्हें दो गोलियां लगीं और उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर वह अभी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

इस घटना के बारे में मोगा के पुलिस अधीक्षक ने कहा, '' हमलावर एक प्लानिंग के साथ आए थे. वे मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे, फिर नजदीक से गोली चलाई. हम जबरन वसूली की धमकियों समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि हमले से पहले डॉ. कंबोज को धमकियां मिल रही थीं, लेकिन कोई ऑफिशियल शिकायत दर्ज नहीं की गई थी.

यह भी पढ़ें- Battle Of Galwan में तबाही मचाएंगे Salman Khan, मोशन पोस्टर में खून से लथपथ दिखे दबंग खान

जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस ने क्लिनिक को फिलहाल सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमों की मदद से सबूत जुटा रहे हैं. इसके अलावा सबूत जुटाने के लिए आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं. हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें तैनात की गई हैं और पूरे जिले में चेक पोस्ट अलर्ट है. 

तानिया ने जारी किया स्टेटमेंट

वहीं, एक्ट्रेस तानिया ने इस घटना के बारे में हाल ही में एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया है. यह स्टेटमेंट तानिया की टीम की ओर से जारी किया गया है, जिसमें लिखा है, ''तानिया और उनके परिवार की ओर से हम यह बताना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद नाजुक और भावनात्मक समय है. हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें इस मामले को समझने के लिए पर्याप्त समय दें, हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने का आग्रह करते हैं. आपकी समझदारी और समर्थन के लिए धन्यवाद-टीम तानिया.

Tania insta story

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं तानिया

तानिया ने साल 2018 में पंजाबी फिल्म किस्मत में एमी विर्क और सरगुन मेहता के साथ अपने रोल के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उन्होंने गुड़ियां पटोले, रब्ब दा रेडियो 2, सुफना, बाजरे दा सिट्टा और ओये मखना जैसी फिल्मों में काम किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement