Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Varinder Ghuman dies: मशहूर बॉडी-बिल्डर घुमन की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान के साथ इस फिल्म में किया था काम

Varinder Ghuman passes away: वरिंदर घुमन ने सलमान खान, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ समेत कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था. वह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे.

Latest News
Varinder Ghuman dies: मशहूर बॉडी-बिल्डर घुमन की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान के साथ इस फिल्म में किया था काम

बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन, सलमान खान के साथ (file photo)

Add DNA as a Preferred Source

Varinder Ghuman Death: पंजाबी एक्टर और मशहूर बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का गुरुवार को निधन हो गया. घुमन  अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में कंधे का ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती हुए थे. इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया. वरिंदर घुमन की मौत से पंजाबी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों काम कर चुके थे. सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आए थे.

सिंगर जुबीन गर्ग के बाद अब इस फेमस एक्टर और बॉडी बिल्डर के जाने से फैंस को तगड़ा झटका लगा है. वरिंदर घुमन, सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आए थे. जिस तरह घुमन ने अपनी फिजीक बनाई थी उसकी हर कोई तारीफ करता था. सलमान खान भी उनकी बॉडी के फैन थे.

शुद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर
वरिंदर घुमन  'मिस्टर इंडिया 2009' रह चुके थे. इसके बाद उन्होंने 'मिस्टर एशिया चैंपियनशिप' में हिस्सा लिया और सेकेंड पॉजीशन हासिल की. घुमन को 'द हीमैन ऑफ इंडिया' कहा जाता था. वह शुद्ध शाकाहारी बॉडी बिल्डर थे, जो अंडा, मांस-मछली को कभी हाथ नहीं लगाते थे. 

वरिंदर के दादा कौन थे?
वरिंदर घुमन पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे. उनकी हाइट 6 फीट 2 इंच थी, जबकि लगभग 130 किलो वजन था. वह दुनिया के इकलौते वेजीटेरियन बॉडी बिल्डर थे. उनके दादा हॉकी के बड़े प्लेयर थे. पिता भूपिंदर सिंह कबड़ी खेलते थे. घुमन के बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग करने का शौक था. घर में गाय-भैंस हुआ करती थी. इसलिए खूब घी-दूध खाया करते थे. 

2023 में स्पेन में आर्नोल्ड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में लिया हिस्सा

इन फिल्मों में कर चुके काम
वरिंदर ने साल 2023 में स्पेन में आर्नोल्ड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जहां वो टॉप रैंकर रहे थे. वरिंदर ने साल 2012 में एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद 2014 'रंग' फेम एक्टर कमल सदाना की फिल्म Roar: Tigers of the Sundarbans से बॉलीवुड में एंट्री की. इसके बाद वरिंदर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' में नजर आए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement