Advertisement

Shakira के साथ बेली डांस कर रहे Nick Jonas पर आया Priyanka Chopra का ऐसा कमेंट

Nick Jonas Belly Dance: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस (Nick Jonas) के बेली डांस (Belly Dance) करने की नाकाम कोशिश की तारीफ करते हुए अपने चाहने वालों के बीच एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में निक जोनस शकीरा (Shakira) के साथ बेली डांस करते नजर आए थे.

Shakira के साथ बेली डांस कर रहे Nick Jonas पर आया Priyanka Chopra का ऐसा कमेंट

Priyanka Chopra and Nick Jonas : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Nick Jonas Belly Dance: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हमेशा अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के सोशल मीडिया पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है. प्रियंका, निक जोनस के बेली डांस की कोशिश से इतनी खुश थीं कि वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. निक ने इस बारे में पहले ही खुलासा किया था कि वह इसके लिए स्किलफुल नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें उनके प्रयासों के लिए सराहना की है.

मंगलवार को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक जोनस का डांस करते हुए एक क्लिप शेयर की. एनबीसी प्रोग्राम डांसिंग विद माईसेल्फ की को-जज शकीरा ने एपिसोड की 'बेली रोल चैलेंज' थीम  के लिए निक जोनस को चैलेंज दिया.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

 

शकीरा ने वीडियो में कहा, "आप जानते हैं कि मैं निक जोनस को बेली रोल करते देखने के लिए पे करूंगी". इस बात से सभी वाकिफ हैं शकीरा अपनी बेली डांसिंग मूव्स के लिए जानी जाती हैं. शकीरा ने इसे निक को दिखाया कि यह कैसे किया जाता है. निक ने उसकी एक्टिविटी को कॉपी करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे, जिससे दर्शकों को हंसी आ गई.

निक ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और शकीरा के गाने हिप्स डोंट लाई (2005) के गाने के साथ शेयर किया है. इस पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने शेयर करते हुए लिखा, "ए फॉर अट्रैक्टिव बेबी".

हाल ही में, प्रियंका और निक ने टर्क्स एंड कैकोस आइसलैंड में वेकेशन एंजॉय करते हुए दिखाई दिए. उनकी तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का वेलकम किया. फादर्स डे पर, प्रियंका ने निक और मालती की एक तस्वीर पोस्ट की.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement