एंटरटेनमेंट
तबरें आई थीं कि Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का ब्रेकअप हो गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. अब एक्टर ने इसपर कुछ कहा है.
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की जोड़ी के लाखों करोड़ो चाहने वाले हैं. लोग उन्हें साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं. उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया. हालांकि इन दिनों वो अलग (Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta Breakup) होने को लेकर चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में जब अंकित से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.
पिछले दिनों खबरें आई थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. उन्होंने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की और हमेशा एक-दूसरे को सबसे अच्छा दोस्त बताया पर अब फिर कहा जा रहा था कि उन्होंने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इंडिया फोरम ने जब अंकित से उनके प्रियंका को अनफॉलो करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा 'मैं इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहता.' ऐसे में उनके फैंस को इस बात पर यकीन हो गया है कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है.
अंकित और प्रियंका ने शो उड़ारियां से रातों रात फेम हासिल किया था. फिर उन्हें साथ में बिग बॉस 16 में भी साथ देखा गया था, तब से दोनों की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था. यहां तक कि उस दौरान उनके रिलेशनशिप की खबरें भी काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने हमेशा इस बात से इंकार किया है और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है.
ये भी पढ़ें: Priyanka Chahar और Ankit Gupta का हो गया ब्रेकअप, दोनों ने अब कर दिया ये बड़ा काम!
वहीं बीते कई दिनों से वो एक साथ नजर नहीं आ रहे थे. इसी बीच कहा गया कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. भले ही एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया पर साथ की फोटोज नहीं हटाई हैं. इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था.
ये भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary ने फिर बरपाया कहर
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.